Shaheen Afridi T20 WC 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का विश्व कप में खेल पाना मुश्किल हो चला है. अफरीदी बिग बैश लीग में फील्डिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ना पड़ा. अफरीदी को पीसीबी ने इलाज और रिहैब के लिए तुरंत पाकिस्तान बुला लिया है. अफरीदी का वही घुटना फिर से चोटिल हुआ, जिसकी कुछ साल पहले सर्जरी हुई थी.
अफरीदी की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन
शाहीन अफरीदी की इंजरी ने पाकिस्तान खेमे की टेशन बढ़ा दी है. पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए पीसीबी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अफरीदी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करने के बाद पाकिस्तान बुला लिया गया है. अफरीदी लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपना इलाज करवाएंगे. अधिकारी ने बताया है कि शुरुआती जांच के बाद अफरीदी को इस समय पूरी तरह से रेस्ट की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टेंशन में सिलेक्टर्स! एक दिन में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ रोमांचक बनाई सिलेक्शन की रेस
टूर्नामेंट को बीच में छोड़ने पर अफरीदी ने अफसोस भी जताया है. उन्होंने कहा कि वह दुखी हैं कि वो टीम के साथ पूरा सीजन नहीं खेल सके. हालांकि, अफरीदी कब तक रिकवर हो पाएंगे इसका पता मेडिकल टीम द्वारा किए जाने वाले अन्य टेस्ट के बाद लगेगा. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. अब अगर अफरीदी विश्व कप तक रिकवर नहीं हो पाते हैं, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका हो सकता है.
खराब रहा अफरीदी का प्रदर्शन
बिग बैश लीग में शाहीन अफरीदी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलते हुए चार मैचों में अफरीदी सिर्फ 2 ही विकेट निकाल सके. पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज ने टूर्नामेंट में दिल खोलकर रन भी लुटाए और उनका इकोनॉमी 11.19 का रहा. अफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं रखा गया है.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines