ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी टीम से बुरी खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीन टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और स्पिन गेंदबाज उसामा मीर बीमार हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इनकी स्थिति गंभीर है। वह शायद ही अगले मुकाबले में अपनी टीम के लिए शिरकत कर पाएं। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा भी कई खिलाड़ी बीमार हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पूर्व फिट हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रीन टीम के लिए फखर जमां पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। जमां पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन जारी टूर्नामेंट में वह अपनी काबिलियत के अनुसार असर नहीं छोड़ पाए हैं।
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार:
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को अपनी पहली शिकस्त भारतीय टीम के खिलाफ झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में ग्रीन टीम को सात विकेट से शिकस्त मिली थी। मैच के दौरान कैप्टन बाबर आजम (50) और मोहम्मद रिजवान (49) को छोड़ बाकी सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।
अंकतालिका में चौथे स्थान पर है भारत:
वर्ल्ड कप 2023 के 14 मुकाबले बीत जाने के बाद पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर स्थित हैं। ग्रीन टीम को अपने शुरूआती तीन मुकाबलों में दो जीत और एक हार मिली है। पाकिस्तान के खाते में चार अंक (-0.137) हैं।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
8 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
52 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
53 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines