World Cup 2023: पाकिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, शाहीन अफरीदी समेत 3 खिलाड़ी हुए बीमार

वर्ल्ड कप के बीच सीजन में पाकिस्तान टीम के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीम के तेज गेंदबाज शाहीन समेत कई खिलाड़ी बीमार बताए जा रहे हैं।

Shaheen Afridi Pakistan cricket team ODI World Cup 2023

Pakistan cricket team

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी टीम से बुरी खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीन टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, सलामी बल्लेबाज अब्‍दुल्‍ला शफीक और स्पिन गेंदबाज उसामा मीर बीमार हो गए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इनकी स्थिति गंभीर है। वह शायद ही अगले मुकाबले में अपनी टीम के लिए शिरकत कर पाएं। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा भी कई खिलाड़ी बीमार हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पूर्व फिट हो जाएंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रीन टीम के लिए फखर जमां पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। जमां पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन जारी टूर्नामेंट में वह अपनी काबिलियत के अनुसार असर नहीं छोड़ पाए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार:

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को अपनी पहली शिकस्त भारतीय टीम के खिलाफ झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में ग्रीन टीम को सात विकेट से शिकस्त मिली थी। मैच के दौरान कैप्टन बाबर आजम (50) और मोहम्मद रिजवान (49) को छोड़ बाकी सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।

अंकतालिका में चौथे स्थान पर है भारत:

वर्ल्ड कप 2023 के 14 मुकाबले बीत जाने के बाद पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर स्थित हैं। ग्रीन टीम को अपने शुरूआती तीन मुकाबलों में दो जीत और एक हार मिली है। पाकिस्तान के खाते में चार अंक (-0.137) हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ