Shafali Verma Pratika Replacement: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई. इनफॉर्म बैटर प्रतिका रावल इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. प्रतिका की जगह पर अब भारतीय टीम के स्क्वॉड में विस्फोटक बैटर शेफाली वर्मा की एंट्री होने जा रही है. शेफाली को सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप के लिए नजरअंदाज कर दिया था.
शेफाली के ऊपर ही प्रतिका को तरजीह दी गई थी. शेफाली ने अक्टूबर 2024 से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है. हालांकि, इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन जोरदार रहा था और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया था. शेफाली से अब सेमीफाइनल में कंगारू टीम के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
प्रतिका की जगह शेफाली की एंट्री
प्रतिका रावल की रिप्लेसमेंट के तौर पर शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. क्रिकबज की खबर के अनुसार, आईसीसी ने इस बात को अप्रूव भी कर दिया है. शेफाली का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में जोरदार रहा था. हरियाणा की ओर से खेलते हुए शेफाली ने बंगाल के खिलाफ 115 गेंदों में 197 रनों की विस्फोटक पारी खेली थई. वहीं, महिला प्रीमियर लीग 2025 में भी शेफाली का बल्ला गरजा था.
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर से आया रफ्तार का सौदागर, 10 विकेट लेकर मचाई सनसनी, टीम इंडिया का बनेगा नया ‘हार्दिक पांड्या’!
इंडिया-ए की तरफ से भी ओपनिंग बैटर ने लगातार दमदार प्रदर्शन करके दिखाया था. माना जा रहा है कि शेफाली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए डायरेक्ट प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. शेफाली से भारतीय टीम कंगारुओं के खिलाफ धांसू प्रदर्शन की आस होगी. हालांकि, शेफाली का रिकॉर्ड वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है. 5 मैचों में शेफाली महज 19 की औसत से 99 रन ही बना सकी हैं.
प्रतिका का बाहर होना बड़ा झटका
हालांकि, टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल का सेमीफाइनल से पहले बाहर होना बड़ा झटका है. प्रतिका ने टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया. 6 पारियों में प्रतिका 51 की औसत से खेलते हुए 308 रन बना चुकी थीं. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में प्रतिका से आगे सिर्फ स्मृति मंधाना ही हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच में प्रतिका ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 122 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 सिक्स जमाए थे.
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines