Shafali Verma Creates History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं. एशियन गेम्स में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया हुआ है. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया. फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने उपयोगी 48 रन बनाए. शेफाली ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. खैर शेफाली ने अपने टी20 करियर में इतिहास रच दिया है. अब वो एक कैलेंडर ईयर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. शेफाली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 2026 में उनकी फॉर्म कितनी जबरदस्त रही है.
शेफाली वर्मा का कारनामा
शेफाली वर्मा को फाइनल मुकाबले से पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनने के लिए 8 रन चाहिए थे. शेफाली ने इस उपलब्धि को पाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगाया. अपनी पारी की 7वीं बॉल पर ही उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रनों के विशेष क्लब में शेफाली सबसे टॉप पर हैं. भारतीय टीम को अभी और भी टी20 खेलने हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो वो हजार रनों का आंकड़ा भी पार कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 11000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर
शेफाली वर्मा ने किस खिलाड़ी को किया पीछे?
शेफाली वर्मा से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की लौरा वुलवार्ट थीं. लौरा ने 2026 में 24 मैच खेलकर 824 रन बनाए हैं. उनके नाम दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. शेफाली अब उनसे आगे निकल गए हैं. उनके नाम 863 रन हो गए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हांगकांग की नताशा माइल्स हैं. वो भी 2026 में 800 रन बना चुकी हैं. चौथे नंबर पर यूएई की ईशा ओझा हैं. उन्होंने 2025 में 779 रन बनाए थे. वहीं पांचवें नंबर पर हांगकांग की यास्मीन दासवानी हैं. वो 2026 में 779 रन बना चुकी हैं.
शेफाली वर्मा का करियर
शेफाली का टी20 करियर अभी तक शानदार रहा है. छोटी सी उम्र में वो बड़े कारनामे कर चुकी हैं. वो अभी तक 119 मैचों में 3325 रन बना चुकी हैं. वो 1 शतक और 21 अर्धशतक लगा चुकी हैं. शेफाली का स्ट्राइक रेट 141.01 का रहा है. वो 107 सिक्स भी लगा चुकी हैं. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 100 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत ने पाकिस्तान को थमाई करारी हार, सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने किया कमाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines