ODI World Cup 2023. भारत के खिलाफ मिली हार को पाकिस्तानी फैंस और पूर्व क्रिकेटर पचा नहीं पा रहे हैं। लगातार वह खिलाड़ियों को अपना निशाना बना रह हैं। ग्रीन टीम का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ है। अहम मुकाबले से पूर्व पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ग्रीन टीम को सलाह देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से शादाब खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए। इसके पीछे उन्होंने अपना तर्क भी दिया है।
मलिक ने A Sports पर बातचीत के दौरान कहा, ‘कोई शक नहीं है कि शादाब एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन वह मौजूदा समय में संघर्ष कर रहे हैं। जम्पा भी अपनी अपनी लेग स्पिन गेंदों को सही जगह पर नहीं डाल पा रह हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वह चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उनकी स्लाइडर और गुगली गेंदे सही जगह पर पड़ रही थीं।’
यह भी पढ़ें-World Cup 2023: पाकिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, शाहीन अफरीदी समेत 3 खिलाड़ी हुए बीमार
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘शादाब की बात करें तो पाकिस्तानी टीम उनसे चार या छह ओवर नहीं बल्कि पूरे कोटे की ओवर कराना चाहती है। इसलिए मुझे लगता है कि अहम मुकाबले के लिए उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाना चाहिए।’
मलिक की बात से पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, ‘शादाब और नवाज को एक साथ प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल करना चाहिए। मेरे हिसाब से इन दोनों में से किसी एक के स्थान पर उसामा मीर को मौका मिलना चाहिए। पाकिस्तान ऑलराउंडर को ज्यादा वरीयता देता है, लेकिन तेज गेंदबाज फ्लॉप हो जाते हैं तो हमें नहीं पता हमारा स्ट्राइक बॉलर कौन होगा। हमारे स्पिन विभाग में ऐसे गेंदबाज होने चाहिए जो हमें विकट परिस्थितियों में सफलता दिला सके।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines