हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: मैच के बाद कोहली से गले मिल कान में फुसफुसाए शादाब खान, फैंस बोले- 'टीशर्ट मांग रहा'

IND vs PAK: भारत ने विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। इस मैच के बाद शादाब खान विराट कोहली के कान में फुसफुसाते दिखे।

विज्ञापन
विराट कोहली के कान में फुसफुसाते शादाब खान।

IND vs PAK: आईसीसी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के 192 रन के आसान से लक्ष्य को काफी आसानी से हासिल कर लिया और इस मुकाबले को भी अपने नाम कर लिया। इस मैच को अपने नाम करने के बाद मैदान पर कुछ अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला था। एक तरफ जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेते दिखे, दूसरी ओर पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान भी कोहली के कान में कुछ फुसफुसाते दिखे।

विराट ने भी शादाब से कुछ कहा

भारत की जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, इस दौरान शादाब खान ने पहले तो विराट कोहली को गले लगाया, फिर कोहली के कान में कुछ फुसफुसा दिया। शादाब ने कान में क्या कहा यह तो आवाज नहीं आ सका, लेकिन इसके बाद कोहली ने भी कुछ कहा और दोनों चल दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादाब के फुसफुसाने पर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने क्या कहा होगा।

ये भी पढ़ें:- ENG vs AFG: अफगानिस्तान को हल्के में लेना इंग्लैंड को पड़ा भारी, 285 रनों का मिला लक्ष्य

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिस्कुट नाम के एक्स यूजर्स ने कहा कि शादाब ने कोहली के कान में कहा कि आपकी शर्ट चाहिए। वहीं, हूज नाम के यूजर्स ने कयास लगाते हुए कहा कि कोहली ने रिप्लाई दिया कि ‘हां ठीक है मैं भिजवाता हूं। ज्यादार सोशल मीडिया यूजर्स का यही मानना है कि शादाब ने कोहली से उनकी शर्ट ही मांगी है। बता दें कि एक तरफ बाबर ने विराट कोहली की शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया है, दूसरी ओर शादाब ने भी विराट कोहली से उनकी शर्ट ही मांग ली है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola