भारत की मेजबानी में हो रहे वुमन्स वर्ल्ड कप पर गंभीर सवाल, क्या बिना फैंस ही खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ?
Women’s World Cup 2025: आईसीसी दावा कर रही है कि ये अब तक का सबसे बड़ा महिला वनडे विश्व होगा। हालांकि इस दावे को लेकर अब कुछ गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या ये टूर्नामेंट बिना फैंस के ही खेला जाएगा।
Women’s World Cup 2025: भारत की मेजबानी में महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को होगी। जहां पर टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भिड़ेगी। आईसीसी दावा कर रही है कि ये अब तक का सबसे बड़ा महिला वनडे विश्व होगा। हालांकि इस दावे को लेकर अब कुछ गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या ये टूर्नामेंट बिना फैंस के ही खेला जाएगा। आईसीसी और होस्ट बीसीसीआई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
नहीं शुरू हुई टिकट की बिक्री
महिला वनडे विश्व कप 2025 के शुरू होने में अब लगभग 1 महीने के समय बचा है, लेकिन अभी तक टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। इस विश्व कप का आयोजन 5 स्टेडियम में होना है। पाकिस्तान टीम के सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं बाकी मैच भारत के 4 शहरों में आयोजित होंगे। जिसमें नवी मुंबई, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापट्टनम में मैच होने हैं। टिकटों की बिक्री देरी से शुरू होने पर विदेशी फैंस के लिए समस्या होगी। वैसे तो भारत में विश्व कप होने के फायदा आईसीसी को मिलेगा, लेकिन उन्हें जल्द ही टिकटों की बिक्री शुरू करनी होगी।
विज्ञापन
*Why will this World Cup be remembered by the fans?* 🤔