Senuran Muthusamy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है. हालांकि, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले टेस्ट से पहले ही टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. भारतीय टीम की चिंताएं प्रोटियाज टीम के एक अकेले खिलाड़ी ने बढ़ाई है, जो इस समय गजब की फॉर्म से गुजर रहा है. 7 टेस्ट मैचों की अपने करियर में यह गेंदबाज 22 विकेट निकाल चुका है.
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की धरती पर टीम की लाज बचाई थी. आईसीसी ने भी साउथ अफ्रीका के 31 वर्षीय प्लेयर का लोहा माना है और उन्हें खास अवॉर्ड से सम्मानित किया है. यह खिलाड़ी हैं सेनुरन मुथुसामी.
मुथुसामी का रहा जलवा
सेनुरन मुथुसामी का प्रदर्शन अक्टूबर महीने में कमाल का रहा. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मुथुसामी ने 53 की औसत से खेलते हुए 106 रन ठोके थे. प्रोटियाज टीम के खिलाड़ी ने बल्ले से तो योगदान दिया ही था इसके साथ ही गेंद से भी खूब कहर बरपाया था. उन्होंने कुल 11 विकेट अपनी झोली में डाले थे और उनका बॉलिंग औसत 18.36 का रहा था.
ये भी पढ़ें: CSK छोड़ने के लिए Ravindra Jadeja ने रखी अब नई शर्त! ऐसा होने पर ही राजस्थान के खेमे में होंगे शामिल
पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को मिली हार के बावजूद मुथुसामी ने 11 विकेट चटकाए थे. वहीं, दूसरे टेस्ट में उन्होंने बल्ले से 89 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. मुथुसामी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने अक्टूबर महीने का बेस्ट प्लेयर चुना है और उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है.
मुथुसामी होंगे टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा
सेनुरन मुथुसामी भारत की सरजमीं पर भी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इंडियंस कंडिशंस में उनकी घूमती गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती हैं. भारतीय पिचों पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है और इसी कारण मुथुसामी का जादू सिर चढ़कर बोल सकता है. वहीं, वह बल्ले से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
42 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines