राजस्थान की कप्तान का तूफान, 17 चौके-5 छक्के जड़कर ठोका शतक, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

SENIOR WOMENS T20 TROPHY rajasthan vs sikkim jasia akhtar

SENIOR WOMENS T20 TROPHY rajasthan vs sikkim jasia akhtar

नई दिल्ली: टी 20 क्रिकेट के रोमांच के बीच घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर वुमंस टी 20 ट्रॉफी में ताबड़तोड़ क्रिकेट का नजारा देखने को मिल रहा है। शनिवार को सीनियर वुमंस टी 20 ट्रॉफी में राजस्थान और सिक्किम के बीच खेले गए मुकाबले में इसी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की ओर से ओपनिंग करने आईं कप्तान जासिया अख्तर ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए। जासिया ने 68 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के जड़कर 183.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 125 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

फेल रहीं सिक्किम की गेंदबाज 

उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे सिक्किम की गेंदबाज फेल रहीं। वह अंत तक उनका तूफान नहीं रोक सके। वहीं तीसरे नंबर पर उतरीं एसपी कुमावत ने 36 गेंदों में 7 चौके ठोक 48 रन कूटे। जासिया और कुमावत की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने सिक्किम के खिलाफ एक विकेट पर 188 रनों का पहाड़ खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम महज 49 रन पर सिमट गई। इस तरह राजस्थान ने इस मुकाबले में 139 रन से शानदार जीत दर्ज की।

एसपी शर्मा की घातक गेंदबाजी 

इस मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाज एसपी शर्मा की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 4 ओवर में महज 3 रन देकर 5 विकेट चटकाए। केपी चौधरी ने 4 ओवर में दो विकेट निकाले। एसएस मीना और एसएस कलाल को एक—एक विकेट मिला।

विज्ञापन

कौन हैं जासिया अख्तर 

क्रिकेट के जुनून के लिए कश्मीर छोड़कर पंजाब को टी-20 का चैंपियन बनाने वाली जासिया अख्तर को एक साल पहले राजस्थान महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनका लक्ष्य अब राजस्थान को चैंपियन बनाकर टीम इंडिया में जगह बनाना है।

जासिया झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत, मिताली राज, स्मृति मंधाना, सूजी बैट, स्टेफनी टेलर, दीप्ति शर्मा जैसी स्टार क्रिकेटर्स के साथ खेल चुकी हैं। उन्होंने हरमनप्रीत की कप्तानी में दो साल पंजाब से खेला। वह इंडिया-ए से दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी खेल चुकी हैं। अब वह इंडिया के लिए खेलने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ