BCCI Income Tax Revealed: BCCI ने हाल ही में AGM बैठक का आयोजन किया था, जिसमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई थी. कई लोगों को लगता है कि BCCI चैरिटेबल संस्था होने के कारण कोई इनकम टैक्स नहीं देती है. हालांकि, AGM बैठक के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वह सरकार को 100-200 करोड़ नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा इनकम टैक्स देती है. BCCI दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड है और उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है, जिस वजह से उसका टैक्स भी बहुत अधिक है.
BCCI सचिव ने किया बड़ा खुलासा
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने 18 सितंबर को बताया कि बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) लगभग 3000 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में देता है. काफी समय से यह धारणा थी कि BCCI कोई टैक्स नहीं देती है. अन्य सभी खेल संगठनों को भारतीय सरकार द्वारा छूट मिलती है, वहीं BCCI औसतन हर साल 3000 करोड़ रुपये देती है, जिससे नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस अधिनियम के तहत उसे टैक्स में छूट प्राप्त करने का आधार मिलता है.
BCCI हमेशा से ही चैरिटेबल संस्था रही है, जिस वजह से वह IPL से करोड़ों का मुनाफा कमाने के बावजूद इनकम टैक्स नहीं देती थी. पिछले कुछ सालों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छूट को लेकर सख्ती बढ़ाई है. 3000 करोड़ का टैक्स यह साबित करता है कि सरकार अब बड़ी संस्थाओं से कॉर्पोरेट स्केल के अनुसार कर वसूल रही है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 ऑक्शन को लेकर बड़ा खुलासा, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लगेगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली
अंपायर की बढ़ी फीस
BCCI की AGM बैठक में फैसला लिया गया है कि अंपायर और मैच रेफरी के वेतन में बढ़ोतरी की जाने वाली है. एक समिति तैयार की जाएगी, जिसमें अंपायरों की योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा और बड़े मैचों के आधार पर फैसला लिया जाएगा. अंपायर्स के लिए चार ग्रेड- A, B, C और D होंगे. हर एक ग्रेड के हिसाब से अंपायर्स को भुगतान किया जाएगा.
BGT के वेन्यू में नहीं होगा कोई बदलाव!
कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एक वेन्यू में बदलाव हो सकता है. बताया जा रहा था कि रांची में शायद टेस्ट मैच का आयोजन नहीं हो, क्योंकि दिन जल्दी डूब जाता है, जिस वजह से मैच में खिलाड़ियों के लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अभी वेन्यू बदलने का कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘रांची टेस्ट कब है? 19 फरवरी को. अभी छह महीने का समय है और हम बाद में फैसला लेंगे. अभी तक रांची टेस्ट को लेकर समस्या के बारे में कोई अनुरोध नहीं किया गया है.’
ये भी पढ़ें:- BCCI का फैसला नहीं, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines