हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SEC vs PR: डेविड मिलर की धमाकेदार पारी के कारण रॉयल्स का खुला खाता, सनराइजर्स को मिली पहली हार 

Sunrisers Eastern Cape vs Paarl Royals: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में आज 2 मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया. जहां पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवरों में 149 रन बनाए. जवाब में डेविड मिलर की धमाकेदार पारी के कारण पार्ल रॉयल्स को आसान जीत मिली.

विज्ञापन
Sunrisers Eastern Cape vs Paarl Royals

Sunrisers Eastern Cape vs Paarl Royals: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और सभी विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. जवाब में पार्ल रॉयल्स की टीम ने कप्तान डेविड मिलर की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में जीत कर रॉयल्स की टीम ने अपना खाता खोला है. वहीं सनराइजर्स को पहली हार मिली है. 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बल्लेबाज हुए फेल 

लगातार 2 मैचों में कमाल करने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की बल्लेबाजी इस मैच में फेल हो गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक सिर्फ 7 रन ही बना सके. जॉनी बेयरस्टो ने 33 रनों की पारी खेली. कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ 17 रन ही बना सके. जॉर्डन हरमन ने 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मार्को यानसेन ने भी 17 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी उनकी टीम 20 ओवरों में 149 रन ही बना सकी. पार्ल रॉयल्स के लिए नकोबानी मोकोएना ने 4 विकेट लिए तो वहीं ओट्नील बार्टमैन ने 3 विकेट अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें: नए साल में कहां हैं Virat Kohli और अनुष्का शर्मा? इस देश में मना रहे हैं न्यू ईयर

विज्ञापन

पार्ल रॉयल्स को मिली सीजन की पहली जीत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने सिर्फ 35 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान डेविड मिलर. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. इस पारी में 186.84 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. कीगन लायन कैशेट ने भी 45 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम को 5 विकेट से जीत मिली. सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए मार्को यानसेन और एनरिक नोर्त्जे ने 2-2 विकेट हासिल किए. सनराइजर्स की टीम लगातार 2 जीत के बाद हारी है. वहीं रॉयल्स की टीम 2 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीती है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से लेकर फिन एलन तक ने साल 2025 में बनाए 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना लगभग ‘असंभव’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola