हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SCO vs NEP T20I World Cup 2026 Highlights: स्कॉटलैंड को हराकर नेपाल ने खत्म किया 12 सालों का इंतजार, दीपेंद्र सिंह ऐरी बने जीत के हीरो

Scotland vs Nepal T20I World Cup Up 2026 Highlights: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां पर नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने थी. इन दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में ये आखिरी मैच था. जहां पर नेपाल की टीम ने पहले टॉस जीता जिसके बाद गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके मैच भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
nepal vs scotland

Live Updates

22:24 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: 12 सालों के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में जीती नेपाल

नेपाल की टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दिया. ऐरी के अलावा कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने भी अच्छी पारी खेली है.

21:57 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को लगा तीसरा झटका

नेपाल की टीम को तीसरा झटका लग गया है. कप्तान रोहित पौडेल भी 16 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. इसी के साथ मैच में स्कॉटलैंड की पकड़ बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है.

21:46 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को लगा दूसरा झटका

नेपाल की टीम को दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख 33 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. जिसके कारण नेपाल की टीम दबाव में आ गई हैं.

21:33 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को लगा पहला झटका

नेपाल की टीम को 10वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल 43 रन बनाकर माइकल लीस्क का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब आसिफ शेख पर जिम्मेदारी बढ़ गई है.

21:21 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल के नाम हुआ पावरप्ले

नेपाल की टीम ने पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं. पहले 4 ओवरों में धीमा खेलने के बाद कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने 5वें और छठे ओवर में रनों की बारिश कर दी. जिससे नेपाल की मैच में पकड़ मजबूत हो गई है.

21:13 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को मिली सधी हुई शुरुआत

नेपाल की टीम को इस मुकाबले में सधी हुई शुरुआत मिली है. टीम ने 4.1 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं. कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख दोनों संभल कर खेल रहे हैं.

20:52 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल की पारी हुई शूरू

नेपाल की टीम 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख नेपाल के लिए बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन पहला ओवर डाल रहे हैं.

20:43 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल को मिला 171 रनों का लक्ष्य

स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए. माइकल जोन्स के 71 रनों के बाद कोई भी बल्लेबाज शानदार पारी नहीं खेल सका. लेकिन छोटे-छोटे कैमियो जरूर आए. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 3 विकेट अपने नाम किया है.

20:32 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी अंत के ओवरों में लड़खड़ाई है. 19वें ओवर में टॉम ब्रूस सिर्फ 5 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मैच में नेपाल का भी कमबैक हुआ है.

20:26 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

स्कॉलैंड की बल्लेबाजी अब लड़खड़ा गई है. मैथ्यू क्रॉस सिर्फ 4 रन बनाकर नंदन यादव का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मुकाबले में नेपाल की टीम ने शानदार कमबैक किया है.

20:23 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड को लगा चौथा झटका

स्कॉटलैंड की टीम को लगातार झटके लग रहे हैं. कप्तान रिची बेरिंगटन सिर्फ 10 रन बनाकर कुशल भुर्तेल का शिकार बने हैं. अब टीम लगातार विकेट गंवा रही है. जिससे नेपाल के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं.

20:13 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड को लगा बैक टू बैक झटका

स्कॉटलैंड की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. माइकल जोन्स 45 गेंदों में 71 रन बनाकर सोमपाल कामी का शिकार बने हैं. कामी ने इसी ओवर में ब्रैंडन मैकमुलेन को भी 25 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

19:54 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: धमाकेदार अंदाज में खेल रहे हैं माइकल जोन्स

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है. फिलहाल वो 38 गेंदों में 61 रनों पर खेल रहे हैं. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

19:45 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड को लगा पहला झटका

स्कॉटलैंड की टीम को पहला झटका लगा है. जॉर्ज मुन्से 27 रन बनाकर राहुल पौडेल का शिकार बने हैं. वहीं दूसरे छोर पर माइकल जोन्स अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.

19:32 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड के नाम हुआ पावरप्ले

स्कॉटलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं. जिससे नेपाल की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. कप्तान राहुल बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे हैं.

19:19 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड को मिली अच्छी शुरुआत

स्कॉटलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवरों में स्कॉटलैंड की टीम ने 36 रन बना लिए हैं. माइकल जोन्स आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं. वहीं नेपाल की टीम फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रही है.

19:05 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड की पारी हुई शुरू

स्कॉटलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी पहला ओवर डाल रहे हैं.

18:38 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: स्कॉटलैंड टीम की प्लेइंग 11

जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.

18:36 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल टीम की प्लेइंग 11

कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, नंदन यादव, संदीप लामिछाने.

18:35 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: नेपाल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया है. इस पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है. नेपाल की टीम ने प्लेइंग 11 में 1 बड़ा बदलाव भी किया है.

18:27 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: दूसरी जीत की तलाश में है स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 ही मुकाबला अपने नाम किया है. अब टीम नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहती है. बांग्लादेश के अचानक बाहर होने के कारण ही स्कॉटलैंड की टीम को मौका मिला था.

18:12 (IST) 17 Feb 2026

Scotland vs Nepal T20I World Cup 2026 Live Score: पहली जीत की तलाश में है नेपाल

इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नेपाल की टीम ने इटली और वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. तीनों ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब नेपाल की टीम इस मुकाबले में अपनी पहली जीत तलाश रही है.

SCO vs NEP T20I World Cup Up 2026 Highlights: नेपाल और स्कॉटलैंड की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी का हिस्सा है. जहां से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में क्वालिफाई कर चुकी हैं. आज दोनों ही टीमें अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी थी.  नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया था. जिसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 170 रन बनाए. जवाब में नेपाल ने आखिरी ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया.

स्कॉटलैंड ने खड़ा किया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को अच्छी शुरुआत मिली. जॉर्ज मुन्से ने 27 रन बनाए तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने भी 45 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. ब्रेंडन मैकमुलेन ने भी 25 रन बनाए. हालांकि उसके बाद स्कॉटलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी. सोमपाल कामी ने नेपाल के लिए 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदन यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. राहुल पौडेल और कुशल भुर्तेल को भी 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: भारत में होने जा रही बिग बैश लीग की एंट्री! BCCI की मदद से पाकिस्तान को झटका देगा ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन

नेपाल को 12 सालों के बाद मिली जीत 

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम को भी शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 43 रनों की पारी खेली तो वहीं उनके साथी आसिफ शेख ने भी अहम 33 रन जोड़े. कप्तान राहुल पौडेल ने भी 16 रन बनाए. अंत में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके साथ ही गुलशन झा ने भी नाबाद 24 रन बनाए. जिसके कारण ही नेपाल की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके 12 सालों का इंतजार खत्म कर दिया. टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल आखिरी बार 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था. स्कॉटलैंड के लिए तीनों ही विकेट माइकल लीस्क ने अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: IND vs NED: बुमराह-पांड्या बाहर, सिराज की होगी एंट्री? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola