हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीदरलैंड ने कर दिया सबसे बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में मारी धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन
SCO vs NED

नई दिल्ली: नीदरलैंड की टीम ने गुरुवार को वर्ल्ड कप क्वालिफायर का सबसे बड़ा उलटफेर किया। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उसने 42.5 ओवर में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस धमाकेदार जीत के साथ ही उसने वर्ल्ड कप में शानदार एंट्री मारी। नीदरलैंड श्रीलंका के बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 10वीं टीम बन गई है। ये उलटफेर इसलिए भी सबसे बड़ा रहा क्योंकि स्कॉटलैंड ने वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर कब्जा जमाया था। उसका टिकट लगभग फाइनल लग रहा था, लेकिन नीदरलैंड ने उसे ही शिकस्त वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।

बास डी लीड बने हीरो 

इस मैच के हीरो नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीड रहे। उन्होंने पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक जमाया। डी लीड ने 92 गेंदों में 7 चौके-5 छक्के ठोक 123 रन जड़े। वहीं निचले क्रम पर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 25 और साकिब जुल्फीकार ने 33 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को 42.5 ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत के बाद नीदरलैंड नेट रन रेट के मामले में स्कॉटलैंड से ऊपर आ गई। इसके बाद उसने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन

इस समीकरण से किया क्वालिफाई 

नीदरलैंड को इस मैच में नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 9 रन से कम या 48.3 ओवर से पहले जीत दर्ज करनी थी। नीदरलैंड और स्कॉटलैंड दोनों ने सुपर-6 में 5 में से 3 में जीत दर्ज की। इससे उनके पास 6 अंक हुए, लेकिन नीदरलैंड ने +0.160 की नेट रन रेट के साथ क्वालिफाई किया। जबकि स्कॉटलैंड +0.102 की नेट रन रेट के साथ क्वालिफाई करने से चूक गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola