---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बास डी लीड ने रचा इतिहास, सेंचुरी और 5 विकेटों से बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत जिम्बाब्वे में खेले गए सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया। नीदरलैंड ने अब तक उलटफेर करती आई स्कॉटलैंड को 42.5 ओवर में 4 विकेट से शिकस्त देकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीदरलैंड के क्वालिफाई करने के बाद इस साल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत जिम्बाब्वे में खेले गए सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया। नीदरलैंड ने अब तक उलटफेर करती आई स्कॉटलैंड को 42.5 ओवर में 4 विकेट से शिकस्त देकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीदरलैंड के क्वालिफाई करने के बाद इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की सभी दस टीम तय हो गई हैं।

बास डी लीड का बड़ा योगदान 

मेजबान भारत समेत आठ टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं। अब श्रीलंका और नीदरलैंड नौवीं और दसवीं टीम बन गई हैं। नीदरलैंड की इस बड़ी जीत में उसके ऑलराउंडर बास डी लीड का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने पहले 10 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उसके बाद 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 92 गेंदों में 7 चौके-5 छक्के ठोक 123 रन कूट डाले। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बास डी लीड ने इतिहास रच दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एक मैच में शतक और 5 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने डी लीड 

बास डी लीड वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में शतक और 5 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह जाहिर तौर पर नीदरलैंड के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। डी लीड वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड और यूएई के रोहन मुस्तफा के बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। निर्णायक मुकाबले में बास डी लीड की धमक क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर रही है।

---विज्ञापन---

12 साल बाद नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई 

खास बात यह है कि नीदरलैंड ने करीब 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। 2011 के बाद यह पहली बार है कि वे 50 ओवर के विश्व कप में पहुंचे हैं। पुरुषों के एकदिवसीय विश्व कप में यह नीदरलैंड की पांचवीं उपस्थिति होगी।

First published on: Jul 06, 2023 09:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola