Sarfaraz Khan Century: विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का लाजवाब प्रदर्शन जारी है. गोवा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सरफराज का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला है. नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज ने अपनी आतिशी बैटिंग से फैन्स का खूब मनोरंजन किया. 50 ओवर के फॉर्मेट में सरफराज टी-20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सरफराज ने अपनी पारी के दौरान चौके से ज्यादा सिक्स जमाए.
सरफराज ने मचाया कोहराम
गोवा के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अंगकृष रघुवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद भूपेंद्र जायसवाल और मुशीर खान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतक साझेदारी निभाई। भूपेंद्र के आउट होने के बाद सरफराज खान क्रीज पर उतरे. सरफराज ने आते के साथ ही चौके-छक्कों की बौछार कर डाली.
ये भी पढ़ें: एशेज के इस हीरो ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कसी कमर, अब ले सकते हैं ये बड़ा फैसला
सरफराज के आगे गोवा का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से लाचार दिखाई दिया. उन्होंने मुशीर संग मिलकर अर्धशतकीय पार्टनरशिप निभाई. मुशीर 60 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसका जरा भी असर सरफराज की बैटिंग पर नहीं पड़ा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 56 गेंदों पर अपना शतक ठोक डाला.
चौके-छक्कों की कर डाली बरसात
सेंचुरी पूरी करने के बाद सरफराज और भी अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने आउट होने से पहले 75 गेंदों का सामना करते हुए 157 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान सरफराज ने 209 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 14 सिक्स जमाए.
जबरदस्त फॉर्म में सरफराज
विजय हजारे टूर्नामेंट में सरफराज अब तक कमाल की लय में दिखाई दिए हैं. उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सरफराज ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। सरफराज के साथ-साथ उनके छोटे भाई मुशीर भी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. मुशीर अब तक तीन फिफ्टी लगा चुके हैं.
संबंधित खबरें
राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
15 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
13 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines