एशेज के इस हीरो ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कसी कमर, अब ले सकते हैं ये बड़ा फैसला

ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर और मौजूदा एशेज के हीरो ट्रैविस हेड बिग बैश लीग 2025-26 से दूर रहने का फैसला ले सकते है, क्योंकि वो भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खुद को थकाना नहीं चाहते.

Travis Head ICC T20 World Cup

Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रैविस हेड ने बर्नआउट की फिक्र के बीच बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन से बाहर रहने का संकेत दिया है. बाएं हाथ के ओपनर ने कहा कि वो अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फ्रेश रहना चाहते हैं, जो 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा, खासकर ऑस्ट्रेलिया को एशेज ट्रॉफी बरकरार रखने में अहम रोल अदा करने के बाद ये फैसला अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

एशेज से हुई थकान

मौजूद एशेज की जंग को इमोशनली थकाने वाला बताते हुए, हेड ने कहा कि उन्हें अगले साल क्रिकेट के एक और मुश्किल सीजन से पहले ब्रेक की जरूरत है. 32 साल के इस खिलाड़ी ने पहले ही एक बिजी घरेलू गर्मी का सामना किया है, जिसमें एशेज की तैयारी के तौर पर शेफील्ड शील्ड मैच खेलने से पहले भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में हिस्सा लिया था. हेड एशेज में शानदार फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने 2 बेहतरीन शतक लगाए, जिसमें पर्थ में सीरीज के पहले मैच में 123 रनों की तूफानी पारी भी शामिल है.

विज्ञापन

पिछला बीबीएल सीजन भी नहीं खेला

हेड 2022-23 सीजन के बाद से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए नहीं खेले हैं. ये स्टार बल्लेबाज हाल के सालों में ऑस्ट्रेलिया की अहम घरेलू टी-20 लीग को नियमित रूप से छोड़ते रहे हैं ताकि इंटरनेशनल कमिटमेंट और 2024 में टूर्नामेंट में लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग को प्रायोरिटी दे सके.

SRH का हिस्सा

हेड सनराइजर्स हैदराबाद टीम का एक अहम मेंबर रहे हैं, जिन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ एक जबरदस्त ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई है. जब एसआरएच 2024 में फाइनल में पहुंची थी, तो उन्होंने 191.59 के शानदार स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे, जिसके बाद 2025 में एक और बेहतरीन सीजन रहा.

विज्ञापन

BBL से स्टार क्रिकेटर्स की दूरी

मौजूदा बिग बैश लीग 14 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी, एक बार फिर एशेज के कारण ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े टेस्ट सितारों के बगैर ऑर्गेनाइज हो रही है. आईपीएल के उलट, बीबीएल के पास कोई खास विंडो नहीं है और ये ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल कैलेंडर से टकराता रहता है.

कमिंस और हेजलवुड को लगी है चोट

हालांकि हेड के इस सीजन में खेलने की संभावना कम है, लेकिन पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी भी टी-20 लीग खेलने से बच सकते हैं क्योंकि वो सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप से पहले पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए वक्त के साथ मुकाबला कर रहे हैं. पैट कमिंस, जो पीठ की चोट से जूझ रहे थे, उन्होंने एशेज के दौरान सिर्फ एडिलेड टेस्ट खेला था और फिर खुद को बाकी सीरीज से बाहर कर लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ