---विज्ञापन---

8 चौके, 7 सिक्स… IPL ऑक्शन से ठीक पहले सरफराज खान ने ठोका तूफानी शतक

Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान का बल्ला आईपीएल 2026 के ऑक्शन से ठीक पहले धमाकेदार शतक जड़ा है. सैयद मुश्ताक अली में मुंबई की ओर से खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में सेंचुरी जमाई. सरफराज ने अपनी शतकीय पारी में 81 रन तो सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे.

Sarfaraz Khan Century: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सरफराज खान का बल्ला एक बार फिर गरजा है. असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सरफराज ने अपनी तूफानी बैटिंग से जमकर गर्दा उड़ाया. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज ने असम के बॉलिंग अटैक से खिललवाड़ करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक डाला.

212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सरफराज ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. सरफराज ने 81 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे. सरफराज की धांसू पारी के बूते मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 220 रन लगाने में सफल रही.

---विज्ञापन---

सरफराज ने मचाया कोहराम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत धमाकेदार रही. आयुष म्हात्रे और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 3.4 ओवर में 34 रन जोड़े. आयुष 21 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रहाणे ने 33 गेंदों में 42 रनों की दमदार पारी खेली. इसके बाद नंबर तीन पर उतरे सरफराज खान ने मोर्चा संभाला और असम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी. 47 गेंदों की अपनी पारी में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली.

अपनी इस इनिंग के दौरान सरफराज ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए. सरफराज ने पहले रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई, तो कप्तान सूर्यकुमार संग तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. सरफराज की आतिशी पारी के बूते मुंबई बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंजरी से लौटते ही Hardik Pandya का बल्ले से बड़ा धमाका, तूफानी पारी खेलकर दिलाई टीम को यादगार जीत!

ऑक्शन में मिल सकता है इनाम

सरफराज खान की शानदार शतकीय पारी आईपीएल 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले आई है. 16 दिसंबर को आगामी सीजन के लिए नीलामी होनी है. पिछली बार किसी भी टीम ने सरफराज पर दांव नहीं खेला था. हालांकि, हालिया फॉर्म को देखते हुए इस बार मुंबई के बल्लेबाज पर बड़ी बोली लग सकती है.

---विज्ञापन---

सरफराज ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2021 में खेला था. 40 मैचों के आईपीएल करियर में सरफराज ने 138 के स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए हैं. सरफराज आईपीएल में आरसीबी, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.

First published on: Dec 02, 2025 05:17 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola