Sarfaraz Khan Fitness Update: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 25 सितंबर को हुआ था. जहां पर स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में मौका नहीं मिला है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने इसके पीछे सरफराज की इंजरी को कारण बताया था. टीम के ऐलान के बाद सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो फिटनेस ड्रील करते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो के बाद फिटनेस को लेकर विवाद छिड़ गया है.
सरफराज खान की फिटनेस बनी पहेली
अजीत अगरकर के बयान के बाद जब सोशल मीडिया पर सरफराज खान का पोस्ट आया तो इसको लेकर चर्चा छिड़ गई. फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि असल में मामला क्या है. सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स चल रही हैं कि सरफराज ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज का टेस्ट में स्कोर 17 का रहा है. मुख्य चयनकर्ता के अनफिट बताने के बाद ये रिपोर्ट कई बड़े सवाल खड़े कर रही है. सरफराज के अलावा ऋषभ पंत भी इंजरी के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं है. सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है.
ये भी पढ़ें: ‘पागल हो गया है क्या…’, रिंकू सिंह पर क्यों ‘भड़के’ अर्शदीप-जितेश? वीडियो देखने वाले हो रहे हंसते-हंसते लोटपोट
टीम से बाहर चल रहे हैं सरफराज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे में सरफराज खान टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया. टीम से बाहर होने के बाद सरफराज ने इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. उसके बाद उन्होंने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करके वापसी का अपना दावा ठोका था. हालांकि इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्हें इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो चर्चा के बाहर चल रहे हैं. सरफराज भविष्य में भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करके टीम में वापसी का प्रयास करते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘पागल हो गया है क्या…’, रिंकू सिंह पर क्यों ‘भड़के’ अर्शदीप-जितेश? वीडियो देखने वाले हो रहे हंसते-हंसते लोटपोट
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
5 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
33 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
55 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines