हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sarfaraz khan: 'उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं...,' सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Sarfaraz khan

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के हीरो सरफराज खान को भले ही अब तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पाया हो, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली है। सरफराज एक के बाद एक सेंचुरी ठोक टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ​​रेड-बॉल क्रिकेट में सरफराज का औसत प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगभग 80 है, जो महान डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे स्थान पर है। उम्मीद है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की टीम में शामिल कर लिया जाएगा। इस बीच सरफराज खान ने बड़ा बयान दिया है।

मैं बस एक मौके का इंतजार कर रहा था

सरफराज ने आकाश चोपड़ा से बातचीत में कहा- “जब मैं 2014 में अंडर 19 विश्व कप से लौटा और 1-2 साल के लिए आईपीएल खेला, तो कुछ लोगों ने कहा कि सरफराज खान सफेद गेंद का खिलाड़ी है, जो रेड बॉल के खिलाफ नहीं खेल पाएगा, लेकिन मुझे पता था कि मैं ऐसा कर सकता हूं। सरफराज ने आगे कहा- मैं इस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं बस एक मौके का इंतजार कर रहा था जहां मुझे रणजी ट्रॉफी में लगातार खेलने के लिए 4-5 मैच मिल सकें। इसलिए मैंने सोचा कि मैं उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं।

और पढ़िए –Asia Cup: जावेद मियांदाद ने एशिया कप पर दिया विवादित बयान, भारत के बारे में कही अंट-शंट बात

विज्ञापन

चीजें उतनी मुश्किल नहीं हैं जितना लोग उन्हें बना देते हैं

जब वह दिन आया, मैंने मुंबई के लिए वापसी की। मुंबई के लिए मेरा पहला शतक सीधे तिहरे शतक पर जाकर खत्म हुआ। उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि चीजें उतनी मुश्किल नहीं हैं जितना लोग उन्हें बना देते हैं। मेरा भी बचपन से सपना था कि मैं अपने सीने पर मुंबई के लोगो के साथ अपने हाथ में बल्ला और हेलमेट उठाऊं, इसलिए उस चीज का स्वाद कभी खत्म नहीं होगा और मैं इसे कभी जाने नहीं दूंगा।

एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत का खुलासा

सरफराज ने एबी डिविलियर्स के साथ अपनी बातचीत का भी खुलासा किया और दावा किया कि दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने उन्हें बताया कि वह अपनी उम्र में मुंबई के युवा खिलाड़ी की तरह प्रतिभाशाली नहीं थे। सरफराज ने बताया कि एबी ने उनसे कहा- “बेहतर होगा कि हम उसके बारे में बात न करें। शायद ही कभी मैंने उसे अभ्यास करते देखा है, लेकिन मैंने एक बार उससे पूछा, तुम ज्यादा अभ्यास क्यों नहीं करते? तो, उसने कहा कि जब मैं तुम्हारी उम्र का था, तो मैं खूब अभ्यास करता था।” खूब अभ्यास करो और मैं उतना प्रतिभाशाली नहीं था जितना तुम अब हो, इसलिए बस खेलते रहो।”

विज्ञापन

और पढ़िए –Mohammad Rizwan: नई मुसीबत में फंसे मोहम्मद रिजवान, इस फोटो ने काट डाला बवाल

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola