Sarfaraz Khan and Himanshu Singh Wear Masks in Ranji Trophy Match: मुंबई के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड पर एक चौंकाने वाला और अजीब नजारा देखने को मिला. 29 जनवरी 2026 को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 मैच के दौरान मुंबई के खिलाड़ी फील्डिंग करते वक्त प्रोटेक्टिव मास्क पहने हुए दिखे. इस मैच की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
क्यों बढ़ा पॉल्यूशन?
सरफराज खान और हिमांशु सिंह पहले ऐसे 2 खिलाड़ी रहे जिन्होंने खुद को आस-पास चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क से होने वाले दम घोंटू प्रदूषण और धूल से बचाने के लिए पोटिकेटिव मास्क पहना. इस सीन ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा
मुशीर खान ने भी पहना मास्क
रणजी ट्रॉफी 2025-26 मैच के दौरान दम घोंटने वाली हवा में मुंबई के कई दूसरे खिलाड़ी भी मास्क पहने हुए नजर आए. एयर क्वालिटी इतनी खराब थी कि मुंबई के एक और खिलाड़ी मुशीर खान ने भी सावधानी बरतते हुए मास्क पहनकर मैदान में कदम रखा.
प्रदूषित शहरों में खेलने पर सवाल
इस वाक्ये ने स्पोर्ट्स पर शहरी प्रदूषण के बढ़ते असर के बारे में चर्चा छेड़ दी है, और कई लोग क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाड़ियों के सेहत की हिफाजत के लिए तुरंत ध्यान देने की मांग कर रहे हैं, खासकर जब मैच पॉल्यूटेड सिटीज में खेले जा रहे हों.
फीका रहा दर्शकों का उत्साह
मुंबई बनाम दिल्ली रणजी ट्रॉफी मैच आमतौर पर रोमांच लाता है, लेकिन इस बार मैच में वो जोश नहीं दिख रहा. दोनों टीमों में बड़े स्टार खिलाड़ी नहीं हैं, और दांव पर कुछ खास नहीं है. फैंस की भीड़ भी स्टैंड्स में नजर नहीं आ रहे. गौरतलब है कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी में मुंबई अब तक अजेय रही है, वहीं दिल्ली टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है, 5 मैच ड्रॉ खेले हैं और एक में हार मिली है.
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines