ODI world cup 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होने जा रहा है। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को WTC फाइनल और फिर वनडे वर्ल्ड 2023 की तैयारियों में जुटना है। इससे पहले वनडे में खराब फॉर्म से जूझने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व भारतीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह (Sarandeep Singh) ने बड़ा दावा किया है।
सरनदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले सूर्या की जमकर तारीफ की और समर्थन किया। उनके मुताबिक सूर्यकुमार हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे। सरनदीप सिंह ने कहा कि सूर्या एक शानदार क्रिकेटर हैं। उनके लिए बुरा लग रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए, लेकिन उनके पास अपने लिए चीजों को बदलने की क्षमता है।’
सरनदीप सिंह ने किया सूर्या का समर्थन
टीम इंडिया के चयनकर्ता रहे सरनदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं निश्चित रूप से उन्हें वर्ल्ड कप टीम में देखता हूं। यह खिलाड़ी का समर्थन करने के बारे में है। जब हम चयनकर्ता थे, तो हमारे पास एक योजना और एक टीम हुआ करती थी और हम अंत तक उनका समर्थन करते थे।’
मैं सूर्या को एक और मौका दूंगा- सरनदीप सिंह
सरनदीप सिंह ने सूर्या को लेकर कहा कि ‘स्काई पिछले एक साल में शानदार रहे हैं। वह असाधारण रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं और टीम में अपनी जगह बनाई है। इसलिए, अगर कोई मेरी राय पूछता है, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें एक और मौका दूंगा।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हुए थे सूर्या
आपको बता दें कि सूर्या का वनडे वनडे फॉर्मेट में अब तक खामोश रहा है। जबकि इस प्लेयर ने टी20 में रनों का अंबार लगाया है। सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 3 वनडे मैचों में एक भी रन नहीं बनाया था। वह तीनों मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। पहले दो वनडे मैचों में मिचेल स्टार्क ने आउट किया था, जबकि आखिरी मुकाबले में एश्टन एगर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines