Sara Tendulkar Deepfake Image: क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलन कोई बड़ी बात नहीं है। हमेशा से ये देखने को मिलता है कि क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच एक अनोखा रिश्ता रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर वैसे तो बॉलीवुड से नहीं है, लेकिन उनकी प्रसिद्धि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से कम भी नहीं है। क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर खूब अफवाह फैलाते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: PM मोदी के हाथ से ट्रॉफी लेना चाहते थे पैट कमिंस, Pat को मंच पर छोड़ चले गए पीएम!
जानें सारा तेंदुलकर ने क्या कहा
हाल ही में सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की एक फोटो जमकर वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को गले लगाकर पकड़ रखा है। यह एक डीपफेक तस्वीर थी, जो कि सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर को एआई टूल की मदद से डीपफेक कर बनाया गया था। इसको लेकर खूब बवाल भी हुआ था। अब सारा तेंदुलकर ने इस डीपफेक फोटो पर अपना बयान दिया है। उन्होंने इस तस्वीर को पूरी तरह से गलत बताया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
लोगों को किया जा रहा गुमराह
सारा तेंदुलकर ने इस तस्वीर को लेकर कहा कि सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियां, दुख और दैनिक गतिविधियां साझा करने का एक अद्भुत स्थान है। हालांकि, टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है, क्योंकि यह इंटरनेट की सच्चाई और प्रामाणिकता को दूर ले जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी ही एक तस्वीर देखी है, जो हकीकत से कोसों दूर हैं। एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ अकाउंट गलत है, जो कि सच होने का दावा करता है। ऐसे अकाउंट लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक्स पर मेरा कोई खाता नहीं है, और मुझे उम्मीद है कि एक्स ऐसे खातों की जांच करेगा और उन्हें निलंबित कर देगा।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सलामी बल्लेबाज जल्द ले सकता है संन्यास! टीम को दे सकते हैं बड़ा झटका
सारा तेंदुलकर ने एक्स से ऐसे अकाउंट पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि मनोरंजन कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आइए ऐसे संचार को प्रोत्साहित करें, जो विश्वास और वास्तविकता पर आधारित हो। आपको गलत सारा मिल गया है दोस्तों।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines