Virat Kohli on Sara…Sara Slogans: भारतीय टीम ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 302 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली। वहीं इस मैच के दौरान कई ऐसे वाकिये हुए जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। इसी बीच स्टेडियम में फिर से सारा तेंदुलकर नजर आईं और उनके कई रिएक्शन वायरल हुए। इसी बीच टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान एक समय ऐसा था जब फैंस सारा…सारा के नारे लग रहे थे। इस वाकिये पर विराट का जो रिएक्शन था वो अब चर्चा में है।
विराट कोहली ने शुभमन की तरफ किया इशारा
जिस वक्त स्टेडियम में सारा…सारा के नारे लगाकर क्राउड शुभमन गिल को चिढ़ा रहा था। उसी वक्त विराट और गिल दोनों स्लिप पर फील्डिंग कर रहे थे। उसी बीच विराट ने क्राउड की तरफ रिएक्शन किया कि सारा…सारा के नारे ना लगाएं। बल्कि उन्होंने शुभमन गिल की ओर इशारा किया और कहा की शुभमन के नाम के नारे लगाएं। क्राउड ने तुरंत विराट की बात को माना और तुरंत शुभमन गिल…शुभमन गिल… के नारे लगने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जीत के साथ चार टीमों को किया बाहर; पढ़ें पूरा समीकरण
विराट के रिएक्शन वायरल
पूरे मैच के दौरान विराट कोहली सुर्खियों में बन रहे। बैटिंग के दौरान उनकी 88 रन की पारी। फिर फील्डिंग के दौरान उनका क्राउड के साथ इंटरैक्शन लगातार वायरल होता रहा। उनका अनिल कपूर के एक गाने माइ नेम इज लखन पर डांस भी काफी वायरल हुआ। इसके अलावा जब फैंस ने चिल्ला-चिल्ला कर उन्हें बॉलिंग देने की मांग की, उस वक्त उनका बॉलिंग की एक्टिंग करने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ।
यह भी पढ़ें:- ‘वन टू का फोर…’ ‘राम लखन’ के गाने पर किंग कोहली ने जमा दिया रंग, जो भी देखा झूम उठा
भारत की सेमीफाइनल में एंट्री
इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है। इस टीम ने लगातार 7 मुकाबले जीतकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। हालांकि, अभी टीम के दो मैच बाकी हैं जो 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ होने हैं। फिर 15 और 16 नवंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
56 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines