Saqlain Mushtaq Trolls Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान में अभी भी बौखलाहट का माहौल है. अब उनके ही दिग्गज प्लेयर अपनी नेशनल क्रिकेट टीम का मजाक उड़ा रहे हैं. भले ही ‘मेन इन ग्रीन’ टूर्नामेंट के सुपर-8 में पहुंच गई हो, लेकिन अपने ही मुल्क के लोगों को उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. ‘मेन इन ब्लू’ ने अपने पड़ोसी टीम को 61 रनों से मात दी थी.
सकलैन की स्पेशल प्लेइंग 11
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खास अंदाज में ट्रोल किया है. जब उनसे पूछा गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सलमान अली आगा एंड कंपनी की प्लेइंग 11 क्या होगी, तो इस पर उन्होंने असल खिलाड़ियों की जगह गली क्रिकेटर्स का नाम लिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे जो 11 हैं, वो ये हैं जी… चीदा, मीदा, बाला, कू, फीमा, छीमा, हीरा, निक्कू, मोटू, टोनी, बिल्लू नंबर 11 के लिए, और 12वें खिलाड़ी पप्पू होंगे. जितनी खिचड़ी मच चुकी है, तो ऐसे में इन्हें ट्राई कर लेना चाहिए.’
जमकर लगे ठहाके
पूर्व पाक स्पिन की इस बात पर पूरे स्टूडियो में ठहाके लगना शुरू हो गए. एंकर ने हंसते हुए कहा कि ये बातें रिकॉर्ड हो गई हैं. अगर किसी को ये प्लेइंग 11 ट्राई नहीं भी करना है, फिर भी कम से कम नाम तो लिख लें, इन नामो को टीम मैनेजमेंट के पास भेज देना चाहिए, शायद इन्हें खिला भी लिया जाए. इस बात से अंदाजा लगाना चाहिए कि ‘सैकू भाई’ एक हेड कोच के तौर पर कितना होमवर्क करते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026- सुपर 8 के लिए पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | वेन्यू | वक्त (IST) |
| 21 फरवरी 2026 | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | आर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो | शाम 7:00 बजे |
| 24 फरवरी 2026 | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी | शाम 7:00 बजे |
| 28 फरवरी 2026 | श्रीलंका बनाम पाकिस्तान | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी | शाम 7:00 बजे |
पाकिस्तान की पूरी टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines