Sanskar Rawat UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में देहरादून वॉरियर्स ने एकतरफा अंदाज में टिहरी टाइटन्स को 9 विकेट से रौंद डाला. टीम की इस जीत के हीरो संस्कार रावत रहे. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 116 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे. पहले बल्लेबाजी करते हुए टिहरी टाइटन्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 142 रन ही लगा सकी. 143 रनों के टारगेट को देहरादून ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 13 ओवर में ही चेज कर डाला.
संस्कार ने मचाई तबाही
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान युवराज चौधरी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और महज 15 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, संस्कार एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया. संस्कार ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 116 रनों की धांसू पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान संस्कार ने 11 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: KL Rahul ने खत्म किया 9 साल का सूखा, अहमदाबाद में ठोका जोरदार शतक, वायरल हुआ सेलिब्रेशन
संस्कार के आगे टिहरी टाइटंस का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया और उन्होंने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए. वहीं, अनंजय सूर्यवंशी ने संस्कार का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने मिलकर शतकीय पार्टनरशिप जमाई. संस्कार ने पिछले मैच में भी सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी.
गेंदबाजों ने किया धांसू प्रदर्शन
देहरादून वॉरियर्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा. मयंक मिश्रा भले ही महंगे साबित हुए थे, लेकिन वह 2 विकेट निकालने में सफल रहे. देवेंद्र बोरा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. वहीं, कप्तान युवराज का प्रदर्शन भी गेंद से धांसू रहा. युवराज ने 3 ओवर के स्पेल में महज 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, रक्षित ने भी 2 विकेट चटकाए. नवीन कुमार सिंह ने भी किफायती बॉलिंग की और साथ ही एक विकेट भी झटका.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
37 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines