Sanju Samson Statement: भारतीय T20I टीम में अभी ओपनिंग स्लॉट के लिए काफी प्रतियोगिता चल रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में बाहर बैठाया गया. संजू सैमसन पहले मैच में फ्लॉप हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में उन पर दबाव था. संजू ने 22 गेंदों में 57 रन की पारी खेलकर खुद को साबित किया. मैच के बाद संजू ने वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग स्लॉट को लेकर प्रतियोगिता के बारे में बात की.
‘मैं नकारात्मक नहीं सोचता…’
दूसरे T20I के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने साफ किया कि उनकी वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा से कोई प्रतियोगिता नहीं है. वह एक टीम के तौर पर खेलते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बाहरी दुनिया के लिए वह मेरे प्रतियोगी हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और देश के लिए खेल रहे हैं. हम पहले मैच जीतना चाहते हैं और उसके बाद निजी प्रदर्शन की बात आती है. हम उदास या नकारात्मक मानसिकता नहीं रख सकते. हम यह नहीं सोच सकते कि यार, मुझे मौका नहीं मिला, उसे क्यों दिया. इस तरह की मानसिकता यहां काम नहीं करती.’
‘मैं वाई-फाई बंद रखता हूं’
संजू सैमसन ने टीम सिलेक्शन पर सवाल खड़े करने वाले फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स पर तंज कसते हुए बताया कि वह चीजों को नजरअंदाज करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं वाई-फाई बंद रखने की कोशिश करता हूं. हालांकि, कई बार वाई-फाई ऑन हो जाता है और कमेंट्स नजर आ जाते हैं. कई सीनियर खिलाड़ी भी कुछ बोलते हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि यह सब नॉर्मल है. भारत में क्रिकेटर्स को बाहरी शोर परेशान करता है. आपको अपनी मानसिकता साफ रखनी है. आपको तैयारी करके खेलना है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: भारत ने लगातार दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा, संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी
टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता दूसरा T20I
टीम इंडिया 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे T20I मैच में उतरी थी. दूसरे T20I में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. कप्तान इब्राहिम जदरान ने 37 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया.
भारत को जीत के लिए 160 रनों की जरूरत थी. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उनके बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. अभिषेक 19 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए. संजू सैमसन ने 57 रन की पारी खेली. ईशान किशन ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए. टीम इंडिया ने 14.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने गेंदबाज
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
10 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
32 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
43 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
49 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines