Sanju Samson Reaction Ind vs Aus ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है, जिससे उनके फैन्स काफी दुखी नजर आए। अब, टीम में अपनी जगह नहीं बना पाने के संजू सैमसन ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
सैमसन ने क्या कहा?
क्रिकेटर संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जर्सी पहने एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा, जो है सो है !! मैं आगे बढ़ते रहना चाहता हूं।” सैमसन इस पोस्ट के जरिए बताने की कोशिश करते हैं कि वह टीम में जगह नहीं मिलने से परेशान नहीं हैं और कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले खुश हो गए और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैन्स टीम प्रबंधन पर लगा रहे अनदेखी का आरोप
22 से 27 सितंबर तक होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन का चयन नहीं होने से उनके फैन्स काफी नाराज नजर आए और टीम प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि टीम में रविचंद्रन अश्विन,ऋतुराज गायकवाड़ और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य खिलाड़ियों को जगह मिली है।
यह भी पढ़ेंः ये चार टीमें खेलेगी वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, एडम गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी
सोमवार, 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की। सीरीज के पहले दो मैचों के लिए केएल राहुल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उप कप्तान के तौर पर चयन किया गया है। पहले दो मैचों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।
पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, ऋतुराज गायकवाड़, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ेंः IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रविचंद्रन अश्विन करेंगे धाकड़ तैयारी, इस टूर्नामेंट में लेंगे भाग
तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल (फिटनेस के आधार पर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, डेविड वॉर्नर, जॉश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines