Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टी20I फॉर्मेट में जगह पक्की हो गई है। फिलहाल सैमसन वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं। सैमसन ने अब अपने खेलने का अंदाज बदल दिया है। वो अब पहली ही गेंद से आक्रमण करते हुए नजर आते हैं। सैमसन अब रविचंद्रन अश्विन को दिए इंटरव्यू के कारण चर्चा का केंद्र बन गए हैं। जहां पर उन्होंने बताया है कि वो एक मामले में दिग्गज युवराज सिंह की बराबरी करना चाहते हैं।
संजू सैमसन ने बताया क्या है उनका सपना?
आईपीएल में ट्रेड की खबरों के कारण पिछले कई दिनों से संजू सैमसन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच ही संजू सैमसन ने रविचंद्रन अश्विन को इंटरव्यू दिया है। जहां पर उन्होंने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है। रविचंद्रन अश्विन ने इसी इंटरव्यू में जब सैमसन से पूछा कि उनका क्रिकेट में अब क्या ड्रीम है, जिसे वो पूरा करना चाहते हैं। इसके जवाब में सैमसन ने कहा कि वो 1 ओवर में 6 छक्के मारने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये कारनामा पूरा किया है। घरेलू क्रिकेट में रवि शास्त्री और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी ये कारनामा किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने प्रभावित हैं सैमसन
युवा खिलाड़ियों में संजू सैमसन 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। अश्विन से इस बारे में बातचीत में संजू ने कहा, ‘हाँ, मैंने उसे एक छक्का लगाते देखा। मैं सोच रहा था कि छोटे कद का लड़का किस्मत का धनी है, लेकिन वह ऐसे ही खेलता रहा। उसकी शॉट्स की क्वालिटी ने भी मुझे सचमुच चौंका दिया।’ सैमसन के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। अश्विन ने बताया जिस अंदाज में सूर्यवंशी ने उन्हें खेला, उसे देखकर उनके होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट को और सिराज चाहिए…’ दिग्गज कपिल देव ने स्टार गेंदबाज को बताया असली हीरो
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines