Sanju Samson: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने अपनी मुख्य टीम को जापान भेजा था, जिसमें कई स्टार और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया. जीत के बाद स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया है.
हमने कड़ी मेहनत की- सैमसन
पीटीआई से बात करते हुए संजू सैमसम ने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने कि लिए हमने काफी मेहनत की. बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का अनुभव ही काम आता है. हमें पता था कि इस टूर्नामेंट में एनर्जी कैसे बचाकर रखनी है. हमें गोल्ड मेडल थाली में सजाकर नहीं मिला. इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की है. ये जीत काफी दमदार रही और हमे बहुत खुशी हो रही है. हमें मुख्य टीम को यहां पर लाने का फायदा मिला. फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुख्य टीम को लाने का फैसला सही भी साबित हुआ. टूर्नामेंट का अंत काफी रोमांचक रहा.
ये भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
सैमसन बल्ले से नहीं कर सके प्रभावित
इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच मैच में 7 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे मैच में वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 2 रन बनाकर आउट हुए. अब संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा.
भारत ने 19 रनों से मारी बाजी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों में 51 रन बनाए थे. वहीं अंत में शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी.
जवाब में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 192/6 रन बनाए और उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि पाकिस्तान ने इस मैच में कड़ी टक्कर दी. लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और भारत की जीत में अहम रोल प्ले किया. पाक की ओर से हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 51 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines