हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन के टीम छोड़ने पर बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, विराट-रोहित से कर डाली तुलना

IPL 2026: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद ही राजस्थान रॉयल्स की टीम का साथ कप्तान संजू सैमसन ने छोड़ दिया. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया. इस बारे में अब आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले बात हो रही है. जिसके बारे में रियान पराग ने भी बोला है.

विज्ञापन
Riyan Parag and Sanju Samson

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 से पहले रियान पराग का अपना नया कप्तान बनाया है. पराग ने पिछले सीजन कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी. टीम इस सीजन संजू सैमसन के बिना खेलने वाली है. ऐसे में फैंस को उनकी कमी खलने वाली है. जिसके बारे में सीजन शुरू होने से पहले कप्तान रियान पराग से पूछा गया. उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. पराग ने संजू की तुलना रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों से की है. 

रियान पराग ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा बयान  

संजू सैमसन के टीम से जाने के बाद कई खिलाड़ी कप्तानी की रेस में थे. हालांकि अंत में रियान पराग इस रेस में जीत गए. संजू सैमसन की टीम में जगह लेने के सवाल पर पीटीआई से रियान पराग ने कहा, ‘हमने कभी संजू सैमसन की जगह किसी और को लाने के बारे में नहीं सोचा. क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह किसी और को ला सकते हैं? नहीं. उसी तरह, संजू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता. हम उनके जैसे स्किल वाले किसी खिलाड़ी को आजमा सकते हैं या किसी और को उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. इस साल हमारा ध्यान बेहतर प्लान बनाने और मैचों को समाप्त करने पर है, जो हम पिछले सीजन में नहीं कर पाए थे.’  

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा बने हैं राजस्थान की टीम का हिस्सा 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में संजू सैमसन गए, तो बदले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिग्गज रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन मिले हैं. हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इन दोनों खिलाड़ियों के आने से ज्यादा बैलेंस में आ गई है. दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रह सकते हैं. पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी खली थी. ऐसे में इन खिलाड़ियों के आने से टीम बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है. हालांकि एक बार फिर से सभी का ध्यान वैभव सूर्यवंशी पर ही रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं दुनिया के ये 7 दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में 4 भारतीयों का नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola