Latest ICC Rankings: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में कमाल की पारी खेली थी. भारत के लिए करो या मरो के मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वो टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे और फैंस के दिलों में एक बार फिर से अपनी जगह बनाई. आईसीसी की तरफ से उनको इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का इनाम भी मिला है. उन्होंने ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान की छलांग लगाई है और अब वो किस नंबर पर पहुंच गए हैं आइए आपको बताते हैं.
सैमसन ने आईसीसी रैंकिंग में छलांग
आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग के लिए पहली पसंद तक नहीं थे. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में केवल 3 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला और उन्होंने तीसरे ही मैच में कमाल कर के दिखा दिया. इसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है. वो अब 25 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 40वें नंबर पर पहुंच चुके हैं. उनके साथ-साथ ईशान किशन को भी एक पायदान का फायदा मिला है और वो अब नंबर 4 पर पहुंच गए हैं. अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1 पर बने हुए हैं.
टॉप 10 में 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम
आईसीसी की तरफ से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टॉप 10 की लिस्ट में 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शुमार हैं. अभिषेक शर्मा नंबर 1 पोजीशन पर हैं, उनके नाम 874 रेटिंग हैं. ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं तो वहीं तिलक वर्मा 749 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 739 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर हैं.
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: इंग्लैंड के 5 ‘हथियार’ भारत पर पड़ सकते हैं भारी, बचकर रहना टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines