India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। तीसरे वनडे मुकाबले में संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया है। इस मैच में संजू सैमसन ने 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। मैच में शतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने अलग ही अंदाज में इसका जश्न मनाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
संजू का बाइसेप्स वाला जश्न
मैच में शतक लगाने के बाद संजू सैमसन ने बेहद ही अलग अंदाज में जश्न मनाया। शतक के बाद संजू ने ड्रेसिंग रूम की तरफ अपने बाइसेप्स दिखाए। शतक का जश्न मनाने का संजू का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को संजू का ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है और फैंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
दूसरी तरफ संजू सैमसन के लिए भी ये पल काफी खास था, क्योंकि अभी तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे, लेकिन आज तक उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला था। अब अपने 16वें वनडे इंटरनेशनल मैच में उन्होंने पहला शतक लगाया है।
ये भी पढ़ें:- ड्रग लेते पकड़े गए 2 खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया सस्पेंड; आगे मैच खेलने पर बना सस्पेंस
भारत ने बनाए 296 रन
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। तिलक वर्मा का भी ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक था।
पारी के आखिर में रिंकू सिंह ने अपनी फिनिशर वाली भूमिका को अच्छे से निभाया। रिंकू ने 27 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 3 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
4 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
14 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
57 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines