Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में फैंस वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ बने रहने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने जोरदार अर्धशतक जड़ा लेकिन संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. वो मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 183 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई और 34 रन से आयरलैंड ने मैच जीता. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन को चेतावनी दे दी है कि अगर वह लगातार फेल होते रहे, तो वैभव सूर्यवंशी उनकी जगह ले सकते हैं.
‘संजू सैमसन को रहना होगा सावधान…’
सोनी स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया की हार के बाद संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की. उन्होंने पहले T20I में फ्लॉप रहे संजू सैमसन को सलाह दी कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनकी या अभिषेक शर्मा की जगह लेने के दावेदार हैं. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन को सावधान रहना होगा, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उन्हें और अभिषेक शर्मा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.’
ये भी पढ़ें:- क्या बदल जाएगा आयरलैंड vs भारत दूसरे T20I का समय? इतने बजे शुरू होगा मैच, नोट कर लीजिए टाइम
वैभव खेलते तो नतीजा बदलता?
संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ रन चेज करने के लिए शुरुआती 6 ओवरों का फायदा उठाना था लेकिन इसी मामले में टीम इंडिया फेल हो गई. उन्हें लगता है कि अगर सूर्यवंशी खेलते, तो शायद चेज थोड़ी आसान हो जाती. हालांकि, टॉप ऑर्डर में वैभव के लिए जगह बनाना मैनेजमेंट के लिए मुश्किल है.
‘मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी भी वैसा ही करते, जैसा अभिषेक शर्मा ने किया. ऐसी चेज में आपको शुरुआती 6 ओवरों में सबकुछ करना होता है. आपको इसके बाद बचे ओवरों में मोमेंटम बनाए रखना होता है. वैभव का खेलना चेज आसान कर देता. लक्ष्य बड़ा था और परिस्थितियां आसान नहीं थी.’
ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: इन 5 गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया! आयरलैंड के खिलाफ गंभीर-अय्यर ने किया ये बड़ा ‘ब्लंडर’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
57 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines