Sanjay Manjrekar Bats For Ashish Nehra: भले ही गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी से हार गई, फिर भी हेड कोच आशीष नेहरा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के सबसे कामयाब कोच के तौर पर अपनी साख को और मजबूत किया. 2022 सीजन से पहले कमान संभालने के बाद से, नेहरा ने गुजरात को लगातार सफलता दिलाई है, जिसमें एक IPL खिताब, 2 बार फाइनल में पहुंचना, और 5 सीजन में चार बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना शामिल है. उनके शानदार रिकॉर्ड की तारीफ भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी की है, जिनका मानना है कि फ्यूचर में नेशनल टीम में किसी बड़े रोल के लिए नेहरा के नाम पर विचार किया जाना चाहिए.
नेहरा के बारे में सोचने की सलाह
मांजरेकर ने ‘स्पोर्ट्स स्टार’ के पॉडकास्ट पर बात करते हुए सुझाव दिया कि जब भी BCCI अपने अगले T20 कोच की तलाश शुरू करे, तो नेहरा के नाम पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. हालांकि गौतम गंभीर अभी इस पोस्ट पर हैं और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक उनका कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा, लेकिन मांजरेकर का मानना है कि आईपीएल में नेहरा की अचीवमेंट्स उन्हें इस रोल के लिए के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती हैं.
नेहरा ने शानदार नतीजे दिए
मांजरेकर ने इस पूर्व तेज गेंदबाज के खेल को लेकर प्रैक्टिकल अप्रोच और टीम की परेशानियों को असरदार ढंग से पहचानने और हल करने की उनकी क्षमता पर जोर दिया. मांजरेकर ने कहा, ‘अगर भारत सचमुच T20 कोच की तलाश में है, तो ये वो शख्स हैं जिसने रिजल्ट्स दिए हैं. उनका रिकॉर्ड शानदार है. आशीष नेहरा एक पक्के ‘स्ट्रीट-स्मार्ट’ क्रिकेटर हैं. अगर आप उनसे क्रिकेट पर बात करेंगे, तो वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएं; वो बस अपनी टीम की परेशानियों को सीधे-सीधे देख पाएंगे.’
यह भी पढ़ें- बिग बैश लीग में 8 की जगह अब खेलेंगी सिर्फ 7 टीमें, अगले सीजन से पहले किस फ्रेंचाइजी का कटेगा पत्ता?
नेहरा में क्या है खास?
संजय मांजरेकर ने नेहरा की सीधे-सादी पर्सनालिटी और क्रिकेट की उनकी गहरी समझ की भी तारीफ की. उन्होंने आगे कहा, ‘वो खेल को बहुत बारीकी से समझते हैं, और ऐसे इंसान हैं जो क्रिकेट से बाहर की बातों या किसी को खुश करने की कोशिश में बहुत ज्यादा नहीं उलझते; न ही वो उन ‘गेम’ (राजनीति) में पड़ते हैं जो अक्सर लोग अपनी जगह बनाए रखने या कुछ खास लोगों को खुश रखने के लिए खेलते हैं. मुझे लगता है कि खिलाड़ी उनकी इसी बात को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.’
‘जमीन से जुड़े इंसान’
भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने ये भी बताया कि अपनी तमाम कामयाबियों के बावजूद नेहरा जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. मांजरेकर ने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि एक कोच के तौर पर मिली सफलता का उन पर कोई असर नहीं पड़ता. वो सक्सेस का बहुत ज्यादा क्रेडिट खुद नहीं लेना चाहते; वो बस एक सीधे-सादे इंसान हैं जो पूरी लगन और मेहनत से अपना काम करते हैं, और ऐसा लगता है कि उन्हें अपना काम बेहद पसंद है.’ उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर भविष्य में नेहरा भारतीय टीम से जुड़ते हैं, तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट सपोर्ट के रोल के बजाय हेड कोच के तौर पर जुड़ना चाहिए.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
2 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines