नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 से चूकने के बाद भारतीय टीम की नजर अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप का अगला सीजन नए साल के जून माह में खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों का एक बड़ा सवाल है कि क्या आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली शिरकत करेंगे?
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में शिरकत नहीं कर रहे हैं। शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या लगातार भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे। हालांकि, उनके चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- धोनी घोड़े पर लुटा रहे थे प्यार, लेकिन जानवर करने लगा गंदी हरकत, माही को बोलना पड़ा…
आईसीसी के आगामी बड़े टूर्नामेंट को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए फॉर्म के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘किसे पता कि जीवन में आगे क्या घटित होने वाला है। मुझे खुद नहीं पता कि कल क्या होगा। मेरे हिसाब से दृष्टिकोण बिल्कुल आसान होना चाहिए। हमने कई वर्ल्ड कप में शिरकत की है, लेकिन जीतने में नाकामयाब रहे हैं।’
मांजेकर ने कहा, ‘मुझे लगता है हम वर्ल्ड कप में कुछ अलग तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं। जब आपके हाथ से चीजें निकल जाती है तो उसे सिंपल रखिए। वर्ल्ड कप के करीब आने के बाद खिलाड़ियों का चुनाव करें। इस दौरान जो खिलाड़ी फॉर्म में हों उन्हें टीम में सेलेक्ट कीजिए।’
पूर्व क्रिकेटर ने कोहली और रोहित पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘कोहली को साबित करना होगा कि वह वर्तमान समय में युवा खिलाड़ियों से बेहतर टी20 के प्लेयर हैं। रोहित को भी कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर साबित करना होगा कि वह हार्दिक से बेहतर खिलाड़ी और कप्तान हैं।’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
20 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
27 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines