Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर अपने जेंडर में बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल होता है। भारतीय महिला टीम के लिए खेलने का सपना देखने वाली अनाया अब बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकती है। क्रिकेट छोड़ अनाया अब मनोरंजन का तड़का लगाती हुई नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 अगस्त को शुरू हो रहे बिग बॉस 19 में अनाया का जलवा दिखेगा।
अनाया बांगर कर सकती हैं बिग बॉस के घर में एंट्री
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी और पंजाब किंग्स के हेड कोच रह चुके संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आ सकती है। अनाया घर में एंट्री करने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट होंगी। अनाया टीम इंडिया के लिए खेलना चाहती हैं, लेकिन आईसीसी और बीसीसीआई ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्हें महिला टीम में एंट्री नहीं देना चाहती है। इसके बारे में उन्होंने कई बार वीडियो बना कर बोला है। वहीं बीसीसीआई को लेटर भी लिख चुकी है। अनाया जो भी करती हैं, वो हमेशा चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।
क्रिकेट खेलते रहना चाहती हैं अनाया
आईसीसी और बीसीसीआई को लिखे लेटर में अनाया बांगर ने कहा था कि, ‘पहली बार, मैं एक वैज्ञानिक रिपोर्ट साझा कर रही हूँ जो एक ट्रांस महिला एथलीट के रूप में मेरे सफर का डॉक्यूमेंट है। पिछले एक साल में, हार्मोन थेरेपी शुरू करने के बाद मैंने संरचित शारीरिक आकलन करवाया है। यह रिपोर्ट मेरे बदलाव के वास्तविक, मापनीय प्रभाव को दर्शाती है, न कि मेरी राय, न ही धारणाओं को, बल्कि आंकड़ों को। मैं इसे पूरी पारदर्शिता और उम्मीद के साथ बीसीसीआई और आईसीसी के सामने रख रही हूँ। मेरा एकमात्र उद्देश्य तथ्यों पर आधारित बातचीत शुरू करना है, न कि डर पर। दूरी बनाना है, न कि उसे बाँटना है। आप सहमत हों या नहीं, इस बात के साक्षी बनने के लिए आपका धन्यवाद। विज्ञान कहता है कि मैं महिला क्रिकेट के लिए योग्य हूं। अब सवाल है कि क्या दुनिया तैयार है सच सुनने के लिए?’
ये भी पढ़ें: IPL 2025 के ऑक्शन में हुए थे अनसोल्ड, अब 5 टी20 मैच में जड़ दिए 2 तूफानी शतक, अगले सीजन लगेगी करोड़ों की बोली
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
34 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines