Sameer Rizvi: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के 22वें मैच में कानपुर सुपरस्टार्स की भिड़ंत लखनऊ फॉल्कन्स के साथ हुई। कानपुर के जांबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के लड़ाकों को 8 विकेट से रौंद डाला। कानपुर टीम की जीत के नायक बने कप्तान समीर रिजवी। समीर ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनकी बैटिंग के मुरीद हो गया।
समीर के आगे लखनऊ का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 76 रन ठोक डाले। समीर की इस पारी के बूते कानपुर ने 163 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
समीर ने मचाई तबाही
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी रही। दीपक राजपूत और शौर्य ने पहले विकेट के लिए मिलकर 49 रन जोड़े। दीपक 21 रन बनाकर आउट हुए, तो शौर्य ने 22 गेंदों में 36 रन ठोके। दीपक के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे समीर रिजवी। समीर ने शुरुआत धीमी की और पहली 15 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना गेयर बदला और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया।
समीर ने कुल 32 गेंदें खेलीं और ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 76 रन ठोक डाले। इस इनिंग के दौरान समीर ने 3 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए। यानी समीर ने 66 रन तो सिर्फ 12 गेंदों पर चौके-छक्कों से ही बटोरे। समीर की धांसू पारी के चलते कानपुर की टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
बेकार गई आराध्य-सैफ की पारी
इससे पहले लखनऊ की ओर से आराध्य यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान आराध्य ने 6 चौके और 3 सिक्स जमाए। उन्हें दूसरे छोर से मोहम्मद सैफ का भी अच्छा साथ मिला। सैफ ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 43 रन जड़े। सैफ ने 2 चौके और तीन सिक्स जमाए। समीर चौधरी ने 6 गेंदों में 15 रन जड़े, जिसके चलते लखनऊ फॉल्कन्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 162 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
34 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines