ENG vs AFG: आईसीसी विश्व कप का 13वां मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चारों खाने चित करते हुए 69 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया है। यह इंग्लैंड के लिए काफी शर्मनाक हार रही। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के साथ बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन कैमरामैन के साथ बदतमीजी करते दिखे।
गिरते-गिरते बचा कैमरामैन
सैम करन का कैमरामैन के साथ बदतमीजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल कप्तान ने सैम करन को गेंदबाजी के लिए नौंवी ओवर थमाई। इस ओवर में सैम को जमकर मार पड़ी और एक ही ओवर में 20 रन लुटा दिए। इससे सैम काफी नाराज थे। इस ओवर के बाद उन्हें फिल्डिंग के लिए बाउंड्री पर भेजा गया। इस दौरान कैमरामैन सैम करन की फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सैम ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वीडियो पूरी तरह से हिलने लगा। धक्का देने के बाद कैमरामैन गिरते-गिरते बचे।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: बाबर के बोल्ड होने पर आग बबूला हुआ नन्हा फैन, बोतल मारकर गिरा दी टीवी, Watch Video
अफगानिस्तान ने कर दिया खेल
सैम करन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आईसीसी करन को बदतमीजी करने के लिए कुछ सजा भी दे सकते हैं। बता दें कि अफगानिस्तान ने इस मुकाबले को अपने नाम कर विश्व कप में जीत का सूखा खत्म कर दिया है। अफगानिस्तान वनडे विश्व में आखिरी मुकाबला 2015 में जीता था, इसके बाद पहली बार उन्होंने इंग्लैंड को हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस जीत के साथ ही 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान ने जीत का खाता भी खोल दिया है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines