IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी जीत ली. इतिहास में भारत ने यह एशिया कप का टाइटल 9वीं बार उठाया. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. भारत के खिलाफ खेले गए तीनों ही मैच में पाकिस्तान को सभी मुकाबले गंवाने पड़े. फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने सरेआम चेक को फेंक दिया.
सलमान अली की शर्मनाक हरकत
दरअसल, मैच हारने के बाद सलमान अली आगा काफी निराश दिखे. उन्हें जब चेक लेने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने चेक रिसीव किया, इसके बाद सरेआम चेक को फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम ने फाइनल के बाद बड़ा फैसला किया. टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया ने फाइनल जीतने के बाद बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: जीत के बाद टीम इंडिया ने ट्रॉफी और मेडल लेने से किया इनकार, खड़ा हुआ एक नया विवाद
पाकिस्तानी कप्तान का फूटा गुस्सा
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के खिलाफ भी जहर उगला. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में जिस तरह से एशिया कप 2025 में पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया, वह दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बेइज्जती नहीं कर रहे थे, बल्कि वह क्रिकेट की बेइज्जती कर रहे थे. उन्होंने माना कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में तीन मुकाबले खेले और तीनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच विवाद जारी है.
बात मैच की करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines