Salman Ali Agha Breaks Silence On Run Out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने आसानी से जीत हासिल की. टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली और अब तीसरे मैच की तरफ बढ़ रही है. इस जीत के साथ ही, इस मैच का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा पल था पाकिस्तान के सलमान अली आगा का विवादित तरीके से रन आउट होना.
क्या था पूरा मामला?
ये वाक्या पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में पेश आया, जब मोहम्मद रिजवान ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ खेला. तब बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने आगा के पैरों के पास से गेंद उठाने की कोशिश की, और आगा भी उन्हें गेंद देने की कोशिश कर रहे थे. मिराज ने गेंद पकड़ ली और स्टंप्स पर मार दी, जिससे पाकिस्तान का बल्लेबाज रन आउट हो गया.
यह भी पढ़ें- अब स्कूल के छात्र पढ़ेंगे इन भारतीय महिला क्रिकेटर्स की कहानी, क्लास-5 की किताब में शामिल हुआ नया चैप्टर
खेल भावना को लेकर सवाल
इस घटना पर दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट का काफी ध्यान गया, और इस पर अपनी राय देते हुए सलमान अली आगा ने ऐसे मौकों पर बांग्लादेश से खेल भावना दिखाने की उम्मीद जताई.हालांकि नियम के तहत मेहदी हसन मिराज पूरी तरह सही थे, सिर्फ उन्होंने मौके का फायदा उठाया.
सलमान ने दी सफाई
क्रिकबज के मुताबिक सलमान अली आगा ने कहा, ‘मेरा मतलब है, मुझे यकीन है कि सबने ये देखा होगा. ये बस हीट ऑफ द मोमेंट में हुई बात थी. अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करता, तो मैं शायद कुछ अलग करता. लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था. ये नियमों के दायरे में है, और मैं ऐसा इंसान हूं जो हमेशा नियमों का पालन करना चाहता है.’
‘मैं होता तो क्या करता?’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जब हम खेल भावना की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, खेल भावना सबसे ऊपर होनी चाहिए. नियमों के हिसाब से उन्होंने जो किया वो ठीक है, और अगर उन्हें लगता है कि ये सही है, तो यह सही है. लेकिन मेरे नजरिए से, मैं शायद कुछ अलग करता. मैं खेल भावना को चुनता.’
अगला मुकाबला 15 मार्च को होगा
मौजूदा वनडे सीरीज की बात करें तो, दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, इसलिए अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, और दोनों ही टीमें सीरीज बराबरी पर होने के बाद अब इसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगी.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
51 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines