हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान आगा के हाथ से जाएगी पाकिस्तानी टीम की कप्तानी! T20 विश्व कप से बाहर होने के बाद दिया बड़ा बयान

Salman Ali Agha on Captaincy: पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में भले ही 5 रनों से जीत हासिल कर ली हो लेकिन टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है. इस मैच में पाक टीम के कप्तान सलमान आगा के ऊपर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं उनका कप्तानी भी सवालों के घेरे में है. ऐसे में उन्होंने खुद अपनी कप्तानी को लेकर क्या कुछ कहा, यहां जानें

विज्ञापन

Salman Ali Agha on Captaincy: पाकिस्तान की टीम ने सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा तो दिया लेकिन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. टीम एक बार फिर से नॉकआउट मैचों में अपनी जगह नहीं बना पाई. सलमान अली आगा की कप्तानी में टीम के पास इस मैच में श्रीलंका को 147 रनों पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका था लेकिन टीम इसमें चूक गई. टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब सलमान अली आगा की कप्तानी पर भी तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. टीम की कप्तान छोड़ने को लेकर खुद सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, आइए आपको भी बताते हैं.

पत्रकार ने कह दिया डमी कप्तान

पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सलमान आगा से सीधा सवाल दागा. क्या आपको लगता है कि आप पाकिस्तान के डमी कप्तान हो? क्या आप पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ रहे हो या पीसीबी के फैसले का इंतजार करोगे? इसके जवाब में सलमान आगा ने कहा, अगर मैं आपके इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा तो ये सही नहीं होगा. “अगर मैं तुरंत ही ये फैसला कर लूं तो ये एक इमोशनल फैसला होगा. तो मैं घर जाकर इस बारे में सोचूंगा और अपनी कप्तानी को लेकर फैसला करूंगा.”

श्रीलंका से जीतकर भी हार गया पाकिस्तान

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत हासिल की लेकिन इसके बाद भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए साहिबजादा फरहान का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका को 147 रनों के स्कोर पर रोकना था, जिसमें गेंदबाज बुरी तरह से नाकाम रहे. आखिरी ओवर में श्रीलंका जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी लेकिन अंपायर का साथ मिलने से पाकिस्तान ने बाजी मार ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने किया पद छोड़ने का फैसला!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola