Saim Ayub IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के मैदान पर रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. अभिषेक शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद ईशान किशन ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. ईशान ने तूफानी अंदाज में बैटिंग रते हुए 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर एक समय पर भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी.
हालांकि, पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में पूरी बाजी को फिर से पलटकर रख दिया. यह पार्ट टाइम बॉलर कोई और नहीं, बल्कि सैम अयूब रहे. अयूब ने अपने स्पेल में ईशान और तिलक को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, हार्दिक पांड्या को तो खाता तक नहीं खोलने दिया.
सैम अयूब के जाल में फंसे भारतीय गेंदबाज
कोलंबो के मैदान पर सैम अयूब पाकिस्तान के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए. धीमी पिच का भरपूर फायदा अयूब ने उठाया और उनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाज दिक्कत में नजर आए. अयूब ने अपना पहला शिकार ईशान किशन को बनाया. ईशान 40 गेंदों में 77 रन ठोक चुके थे और अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे.
हालांकि, अयूब के हाथ से निकली एक गेंद को वो पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद अयूब ने तिलक वर्मा की पारी का अंत किया. तिलक के पवेलियन लौटने के बाद अगली ही बॉल पर हार्दिक पांड्या भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सैम अयूब को अपना विकेट तोहफे में दे बैठे. हार्दिक गोल्डन डक पर आउट हुए.
ईशान ने मचाया धमाल
आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस का सिक्का पाकिस्तान के पक्ष में उछला और सलमान आगा ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. पाकिस्तान की शुरुआत भी प्लान के मुताबिक रही और अभिषेक शर्मा को सलमान आगा ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया. हालांकि, इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े ईशान किशन ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए. शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए ईशान ने अपने इरादे साफ कर दिए.
बाएं हाथ के बैटर के आगे पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया और उन्होंने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला. ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines