Saim Ayub: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। हालांकि, हर किसी को 14 सितंबर की तारीफ को बेसब्री से इंतजार है। इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आंकड़ों के खेल में यूं तो भारतीय टीम का पलड़ा पड़ोसी मुल्क के खिलाफ भारी रहा है।
मगर पाकिस्तान का 23 साल का एक बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए काल साबित हो सकते हैं। यह बैटर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कमाल की फॉर्म में चल रहा है। बल्ले से रन बन नहीं रहे, बल्कि बरस रहे हैं। यूएई और अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही ट्राई सीरीज में भी इस बल्लेबाज के आगे बॉलर्स पानी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
23 साल का बैटर बनेगा टीम इंडिया का काल!
दरअसल, हम बात पाकिस्तान के उभरते हुए बल्लेबाज सैम अयूब की कर रहे हैं। साल 2023 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले सैम अयूब इस समय टी-20 इंटरनेशनल में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पिछली 10 टी-20 पारियों में अयूब तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, एक बार उनके बल्ले से 45 रन निकले हैं। लास्ट 10 इनिंग्स में सैम बतौर ओपनर पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए 290 रन ठोक चुके हैं।
यूएई के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेले गए आखिरी मुकाबले में अयूब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 7 चौके और 4 सिक्स जमाए। अयूब की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।
कौन किस पर रहा है भारी?
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को होनी है। दोनों टीमें अब तक एशिया कप में कुल 19 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। इसमें से 10 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 6 मैचों में मैदान पाकिस्तान ने मारा है। यानी कुल मिलकर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने इसी रिकॉर्ड को यूएई की धरती पर भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
12 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
25 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines