Sai Sudharsan Injury: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे साई सुदर्शन बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. सुदर्शन को यह चोट फील्डिंग करते हुए लगी है. सुदर्शन कई हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं. सुदर्शन की पसली में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उनकी जल्द वापसी होने के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं. सुदर्शन 29 दिसंबर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे और उन्होंने अपने दाईं साइड की पसली में दर्द होने की शिकायत की थी.
साई सुदर्शन बुरी तरह चोटिल
साई सुदर्शन मैदान पर डाइव लगाते हुए खुद को बुरी तरह से इंजर्ड कर बैठे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुदर्शन की दाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया है. सुदर्शन को यह चोट 26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए मैच के दौरान लगी है. सुदर्शन एक हफ्ते पहले भी दिक्कत में नजर आए थे जब बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद इसी जगह पर आकर लगी थी.
ये भी पढ़ें: कप्तान गिल बाहर, कोहली-रोहित को मिली जगह, विजडन ने चुनी साल 2025 की बेस्ट वनडे टीम
हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा था. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए सीटी स्कैन में यह बात कंफर्म हुई है कि सुदर्शन की पसली में फ्रैक्चर है. सुदर्शन को पूरी तरह से रिकवर होने में काफी समय लग सकता है.
गुजरात टाइटंस की भी अटकी सांसें
सुदर्शन की इंजरी से गुजरात टाइटंस की भी सांसें अटक गई हैं. आईपीएल में सुदर्शन गुजरात की ओर से खेलते हुए दिखाई देते हैं. पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. हालांकि, अगर सबकुछ सही रहता है तो सुदर्शन आईपीएल से पहले ही फिट हो जाएंगे. सुदर्शन ने टीम इंडिया की ओर से अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 27 की औसत से 302 रन निकले हैं. सुदर्शन ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक दो फिफ्टी जमाई है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines