IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश भी हिस्सा लेंगे. ये चारों देश सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में मुकाबला खेला जा सकता है. ऐसे में फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में आमने सामने होंगे. हालांकि इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय टीम पर बयान दिया है.
साहिबजादा फरहान ने दिया बयान
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है. पाकिस्तान भी एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है. फरहान ने कहा है कि पूरे टूर्नामेंट हमारे लिए जरूरी हैं. इसलिए हमारा फोकस केवल भारतीय टीम पर नहीं है. उन्होंने कहा है कि मुझपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा. मैं कप्तान के तौर पर या एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरूं. मुझपर किसी तरह का दबाव नहीं होगा. मेरा जो स्वाभाविक खेलने का तरीका है, मैं ठीक वैसे ही खेलूंगा. उन्होंने कहा है कि ये जरूरी नहीं है कि हम सारा फोकस इंडिया वाले मैच पर करें.
बता दें कि आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान दोनों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. ऐसे में दोनों टीमें अलग-अलग टीमों के साथ क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी. भारत ने इस मुकाबले को 61 रनों से जीता था. एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. हालांकि अबरार अहमद जैसे भी इंटरनेशनल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे
इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भी कहा था कि अगर हमारा मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाफ होता है तो हम उनपर दबाव बनाना चाहेंगे. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को सफेद गेंद क्रिकेट का बेंचमार्क भी कहा था.
ये भी पढ़ें: ‘भारत की बराबरी करना हमारी…’ टीम इंडिया की तारीफ में पाकिस्तान के हेड कोच ने पढ़े कसीदे, मानी बादशाहत
भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरेगी
भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरने वाली है. टीम का जिम्मा श्रेयस अय्यर के पास है, जो भारत के नियामित टी-20 कप्तान हैं. इसके अलावा टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. इसलिए भारत को ही बड़ा दावेदार माना जा रहा है. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में भी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines