Sahibzada Farhan Grand Welcome Pakistan: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की 3 बार पाकिस्तान से भिड़ंत हुई. तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली. पाकिस्तान हर बार बेइज्जत हुआ और फाइनल में मिली हार के बाद फैंस ने उनकी जमकर बेइज्जती की थी. इसके बावजूद अब पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान की घर वापसी पर उनका धूम-धड़ाके से स्वागत हुआ है. बता दें कि पाकिस्तान के कई सारे दिग्गज खिलाड़ी और फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश थे. लग नहीं रहा था कि भारत के खिलाफ तीन हार के बाद उनका सही तरह से स्वागत किया जाएगा लेकिन उन्हें सम्मान दिया जा रहा है.
साहिबजादा फरहान का हुआ धमाकेदार स्वागत
एशिया कप के समापन के बाद सभी खिलाड़ी घर पहुंच रहे हैं. पाकिस्तानी टीम के प्लेयर साहिबजादा फरहान भी अपने देश पहुंच गए और उनका चारसद्दा में धूम-धड़ाके से स्वागत हुआ. उन्हें फूलों का हार पहनाया गया और ढोल के साथ उनकी घर वापसी हुई. फरहान ने एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत के खिलाफ भी रन बनाए थे. टूर्नामेंट में फरहान ने 7 मैच खेलते हुए 217 रन जड़े थे. इसके बावजूद वो टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा पाए.
नीचे आप साहिबजादा फरहान के स्वागत से जुड़ी फोटो देख सकते हैं:
भारत ने तीन बार पाकिस्तान को किया बेइज्जत
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीन मैच हुए. 14 सितंबर 2025 को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को गेंदबाजी के दम पर मात्र 127 रन पर ढेर किया और फिर 15.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. सूर्या ब्रिगेड ने 7 विकेट से जीत हासिल की. सुपर 4 स्टेज में फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने आई.
21 सितंबर को हुए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 172 रन का लक्ष्य सामने रखा. टीम इंडिया ने 6 विकेट से ये मैच भी जीत लिया. एशिया कप के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की और 147 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़ी खबरें, विराट-रोहित की वापसी, हार्दिक की जगह कौन?
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines