पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. सलमान अली आगा को पाकिस्तान की टी-20 कप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर साहिबजादा फरहान को नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. फरहान ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान की कप्तानी संभाली थी.
सलमान अली आगा की हुई छुट्टी
सलमान अली आगा से पाकिस्तान की कप्तानी छीन ली गई है. इससे पहले भी खबरें आई थीं कि सलमान को कप्तानी से हटाने पर पीसीबी विचार कर रही है. हालांकि अब उनका पत्ता साफ हो गया है. खास बात ये है कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, जिसकी कप्तानी साहिबजादा फरहान को मिली है. फरहान ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को रजत पदक दिलाया था. फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ था. भारत ने मुकाबला जीता था और गोल्ड पर कब्जा जमाया था, जबकि पाकिस्तान को रजत पदक मिला था.
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हसन नवाज को भी मौका मिला है. जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रनों की तूफानी पारी खेली थी और भारत को कड़ी टक्कर दी थी. उन्होंने एक साल बाद पाकिस्तान टीम में वापसी की. एशियाई खेलें से पहले नवाज ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार नवंबर 2025 में खेला था. इसके अलावा नसीम शाह की भी वापसी हुई है.
साहिबजादा फरहान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में किया था प्रभावित
फरहान ने पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लिया था. उन्होंने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 6 मैच में 76.60 की औसत के साथ 383 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 160.25 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अब वह पाकिस्तान टीम के नए टी-20 कप्तान चुने गए हैं.
सलमान अली आगा को इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था. ऐसे में अब उन्हें टी-20 टीम में भी नहीं चुना गया है. चयनकर्ताओं ने उन्हें दोनों ही प्रारूपों से नजअंदाज कर दिया है.
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सईम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान, सुफियान मोकिम
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
53 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines