'क्रिकेट के भगवान' ने अनोखे अंदाज में किया माही को विश, धोनी के इस शॉट को बताया सबसे बेस्ट

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रहे एमएस धोनी का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी माही को बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आप अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें। जन्मदिन मुबारक हो MS। धोनी की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेला है।

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियां

टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 विश्वकप जीता था। साल 2011 में जब भारत वनडे विश्वकप जीता तब भी धोनी ही कप्तान थे। इसके बाद 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले एमएस धोनी इकलौते कप्तान हैं।

विज्ञापन

एम एस धोनी का क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। वह टीम इंडिया के लिए 350 वनडे में 10773 रन बनाए हैं। 98 टी20 में माही 1617 रन बना चुके हैं। धोनी ने आईपीएल में भी 250 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5082 रन बनाए हैं। धोनी तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 16 शतक लगा चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ