Sachin Tendulkar Birthday: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरी दुनिया उन्हें क्रिकेट का जीवित भगवान मानती है। इस दिग्गज ने अपने 24 साल के लंबे करियर में एक से बढ़कर एक गेंदबाजों का सामना किया और उनकी खूब पिटाई की। सचिन कई विश्वस्तरीय गेंदबाज़ों पर हावी रहे और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। लेकिन एक ऐसा बॉलर भी हुआ, जिससे क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन भी डरते थे। इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार भी किया है।
दरअसल, सचिन ने अपने दौर में वसीम अकरम, वक़ार यूनिस, ग्लेन मैकग्राथ, शेन वार्न, एलन डोनाल्ड और कर्टली एम्ब्रोज़ जैसे महान गेंदबाजों का सामना किया। लेकिन वे एक ऐसे गेंदबाज का सामना करने से डरते थे, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं करी होगी। ये गेंदबाज साउथ अफ्रीका का कप्तान भी रह चुका है। जानिए।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
इस गेंदबाज से डरते थे सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर ने एक इवेंट में खुलासा किया था कि वे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए का सामना करने से काफी घबराते थे। सचिन ने कहा था कि ‘1989 में जब से मैंने खेलना शुरू किया तब से कम से कम 25 विश्वस्तरीय गेंदबाज का मैंने सामना किया, लेकिन जिनके खिलाफ बल्लेबाजी करने से मैं कतराता था वह हैंसी क्रोनिए थे।
जब सचिन ने कहा था ‘क्रोनिए की गेंद पर स्ट्राइक तुमको ही मुबारक हो’
सचिन ने अपने बयान में आगे कहा था कि ‘किसी न किसी कारण से मैं उनकी गेंद पर आउट हो जाता था और मुझे महसूस होने लगा था कि मैं गेंदबाजी छोर पर खड़ा ही अच्छा हूं। पिच पर जो भी दूसरा बल्लेबाज होता था मैं उसे कहता था कि अगर गेंदबाज़ी के लिए शॉन पोलक या एलन डोनाल्ड आएं तो मैं उन्हें संभाल लूँगा लेकिन क्रोनिए की गेंद पर स्ट्राइक तुमको ही मुबारक हो।’
हैंसी क्रोनिए ने सचिन को 8 बार किया था आउट
हैंसी क्रोनिए एक पार्ट-टाइम मीडियम पेसर थे, लेकिन अपनी सधी हुए लाइन और लेंथ से वे बल्लेबाज़ों को खूब छकाते थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को कुल मिलाकर 8 बार आउट किया था। उन्होंने सचिन को 32 वनडे मैचों में 3 बार शिकार बनाया, जबकि 11 टेस्ट मैचों में 5 बार पवेलियन की राह दिखाई थी।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा
हैंसी क्रोनिए का क्रिकेट करियर
हैंसी क्रोनिए साउथ अफ्रीका के बैटिंग आलराउंडर थे। उन्होंने 68 टेस्ट में 3714 रन बनाए और 43 विकेट भी निकाले। 188 वनडे में इस खिलाड़ी के नाम 114 विकेट लिए हैं।
हवाई जहाज दुर्घटना में हुई थी मौत
हैंसी क्रोनिए पर सन 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप साबित हुए थे। लिहाजा उनके क्रिकेट खेलने को लेकर आजीवन पाबंदी लगा दी गयी थी। उन्होंने मैच फ़िक्सिंग की बात और बिचौलियो के साथ संपर्क की बात स्वीकार की थी। इसके 2 साल बाद 2002 में वे एक हवाई जहाज़ दुर्घटना में मारे गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines